कांवड़ यात्रा में पहचान पत्र जरूरी, भाला-त्रिशूल समेत इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, पढ़ें UP सरकार के दिशानिर्देश
Kanwar Yatra 2023: उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के लिहाज से इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर कई सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। यूपी सरकार ने इसे लेकर दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। कांवड़ यात्रा में इस बार जाने के लिए आपके पास आपका पहचान पत्र होना जरूरी है। अगर पहचान पत्र साथ में नहीं ले जाते हैं तो आपको कांवड़ यात्रा की इजाजत नहीं मिलेगी। चलिए जानते हैं इस बार किन किन चीजों पर पाबंदी लगाई गई है।
इन चीजों पर रहेगी पाबंदी
कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद कई दिशानिर्देश जारी किए गए। इसके तहत यात्रा में 12 फीट से ज्यादा ऊंचे कांवड़, भाला, त्रिशूल और इसी तरह की अन्य वस्तुओं को ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा अश्लील गानों पर भी प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों को तीर्थयात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने और महिला कांवड़ियों के लिए शौचालय और अन्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी
कांवड़ यात्रा के दौरान फैलाई जाने वाली अफवाहों पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो कांवड़ यात्रा में धर्म को लेकर विवादित पोस्ट करेंगे। कांवड़ यात्रा के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 12 जोन में बांटा गया है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 5 जोन में बांटा गया है।
कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra kab se shuru hogi)
आपको बता दें कि इस साल ये कांवड़ यात्रा 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाली है। माना जाता है कि कांवड़ के जरिए गंगा जल शिव भगवान को अर्पित करने से भोलेनाथ काफी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सारे कष्टों से मुक्त कर देते हैं। कांवड़ यात्रा का जिक्र 'वाल्मिकी रामायण' में भी मिलता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications