यूपी: विश्वविद्यालय में उपमुख्यमंत्री कर रहे थे कार्यक्रम, उसी समय कैंपस में छात्रा ने इस वजह कर लिया सुसाइड?

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर विश्वविद्यालय में यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहुंचे थे। लेकिन मामला तब बिगड़ गया जब कैंपस के अंदर एक तरफ उप मुख्यमंत्री सभा का नेतृत्व कर रहे थें तो वहीं दूसरी तरफ एक छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। छात्रा की मौत दबाव में आने से हुई है अब तक यहीं बात सामने आई है। मालूम हो की दिनेश शर्मा यूपी के उप मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ शिक्षा मंत्री के पद पर भी हैं। दिनेश शर्मा का इस आत्महत्या से जुड़े सवालों का जवाब दे पाना बेहद कचोटने वाला है।

ये भी पढ़ें- ताजमहल के प्रतिबंधित दायरे में एक बार फिर उड़ा ड्रोन, अब तक 18 बार सुरक्षा में लग चुकी है सेंध

दीक्षान्त समारोह के दौरान हुआ हादसा

दीक्षान्त समारोह के दौरान हुआ हादसा

कानपुर स्थित सीएसजेएम विश्वविद्यालय में आज दीक्षान्त समारोह होने के कारण जहां दिन भर हर्षोल्लास और चहल पहल का माहौल था। वहीं रात होते होते मातम पसर गया। इस मातम की वजह है विश्विद्यालय परिसर में बने गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नम्बर 303 में बीएससी सेकेण्ड इयर की छात्रा अलंकृता कश्यप की लाश फांसी के फन्दे पर झूलती पाई गई। चूंकि कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द था इसलिए पुलिस को छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का शक है। फारेन्सिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

बड़े-बड़े नेता थे मौजूद

बड़े-बड़े नेता थे मौजूद

अलंकृता बायोटेक सब्जेक्ट से बीएससी कर रही थी। मूलता बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली अलंकृता के पिता वर्तमान में कन्नौज में पोस्ट हैं। लेकिन परिवार के बारे में हॉस्टल वार्डन पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं दे सकी हैं। यहां बताते चलें कि आज ही कानपुर विश्वविद्यालय में तैंतीसवां दीक्षान्त समारोह मनाया गया था। जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक और उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने शिरकत की थी। इन तीन वीआईपी अतिथियों के कारण विश्वविद्यालय कैम्पस में कड़े सुरक्षा बन्दोबस्त भी किए गए थे।

सुसाईड नोट में लिखा यह

सुसाईड नोट में लिखा यह

देर रात फारेन्सिक टीम को छात्रा के कमरे से एक सुसाईड नोट मिला है। जिसमें छात्रा ने बेस्ट परफार्मेंस देने का मानसिक दबाव होने की बात लिखी है। अलंकृता की मौत ने एक बार प्रश्न खड़ा कर दिया है कि क्या उच्च शिक्षा के लिये आज की युवा पीढ़ी अनावश्यक प्रतियोगी दबाव झेल रही है और क्या शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन बेहद जरूरी हो चला है। शिक्षा मंत्री डा0 दिनेश शर्मा के लिए ये सवाल बेहद कचोटने वाले होंगे क्योंकि सम्भवत: जिस समय छात्रा ने आत्महत्या की होगी, तब डा0 शर्मा यूनीवर्सिटी कैम्पस में ही थे।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+