जिन सब्जियों को आप हरा व ताजा समझकर खा रहे हैं वो कितनी जहरीली हैं, ये वीडियो बताएगा
कानपुर। अभी तक आपने खाद्य पदार्थो पर मिलावट की बात सुनी होगी लेकिन मिलावट खोरों ने अब हरी सब्जियों में भी जहर मिलाना शुरू कर दिया है। हम आपको दिखाने जा रहे है कि हरी सब्जियों में किस प्रकार जहर मिलाया जाता है और ये मिलावट खोर किस तरह लोगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

कानपुर देहात में खाद्य पदार्थो में मिलावट के बाद अब मिलावट खोर चंद पैसा कमाने के लालच मे हरी सब्जियों मे जहर घोल रहे हैं जिससे लोगों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। तस्वीरों में देख सकते हैं कि ये लोग किस तरह से इन हरी सब्जियों को तैयार कर रहे हैं। पहले तो इन सब्जियों को गंदे पानी से धोते हैं और सब्जियां हरी दिखे इसके लिए हरे रंग का जहरीला केमिकल पानी भरे बर्तन में घोलकर इन सब्जियों को उस हरे रंग के पानी में डालते हैं और थोड़ी देर डालने के बाद वापस बाहर निकाल लेते हैं।
इन सब्जियों को दुकानों में सजा कर ऐसे रखते हैं कि ये सब्जियां देखने में हरी और सुंदर लगती हैं, लेकिन सब्जी खरीदने वालों को नहीं पता होता कि इनमें जहर मिलाकर बेंचा जा रहा है। लोग हरी सब्जियों को खरीदकर ले जाते हैं और शौक से खाते हैं। उन्हें क्या पता कि हरी सब्जियों के बदले उनको जहर दिया जा रहा है लेकिन ऐसी सब्जियां खाने के बाद उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ होता है।
लोगों की माने तो हरी सब्जी में मिलावट की वजह से बीमारियां फैल रही हैं लेकिन मजबूरी में इनको खरीदकर खा रहे हैं। ये गोरखधंधा जिम्मेदारों की लापरवाह कार्यशैली की वजह से मिलावटखोर बेखौफ होकर चला रहे है। ये दूषित सब्जियां बेचकर लोगों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं।
वहीं सब्जी का कारोबार करने वालों की माने तो पानी की उचित व्यवस्था न हो पाने के कारण गंदे पानी से इनको धोना पड़ता है। साथ ही सब्जियों को हरा रखने के लिए हरे रंग का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ जय गोयल की माने तो हरी केमिकल युक्त सब्जियां खाने से मनुष्य के शारीर पर गम्भीर समस्याए होती है पेट में कई तरह की बीमारियां पैदा हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications