कानपुरः स्कूल में टीचर ने पीटा तो छात्र के परिजनों ने एससीएसटी एक्ट के तहत कर दिया केस
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एससी/एसटी एक्ट का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे की पिटाई के बाद टीचर पर परिजनों की ओर से एससीएटी एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला गजनेर इलाके में स्थित एक स्कूल का है।

मामला यूपी में कानपुर देहात जिले के गजनेर इलाके में एक स्कूल टीचर के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी के आदेश पर लिखी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि स्कूल टीचर ने एक सवाल का जवाब न देने पर छात्र को पीटा। इससे उसकी कमर के पास फ्रैक्चर हो गया। अकबरपुर के सीओ ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट लिखे जाने की पुष्टि की है।
गजनेर थानाक्षेत्र के सूरजपुर गांव में राजाराम सिंह इंटर कॉलेज है। हृदयपुर गांव के नरेश का 7 वर्षीय बेटा अंशु यहां पहली क्लास में पढ़ता है। आरोप है कि 24 अगस्त को टीचर राजनारायण ने अंशु से कोई सवाल पूछा। जवाब न देने पर उसकी बुरी तरह पिटाई की गई।
घर लौटने के बाद अंशु को काफी दर्द हो रहा था। पूछने पर उसने घरवालों को स्कूल में पीटे जाने की बात बताई। परिवार के लोग उसे लेकर नजदीकी पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। अंशु को कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि अंशु को कमर के पास फ्रैक्चर है।
गुरुवार को परिवार के लोग एसपी राधेश्याम के पास पहुंचे। उन्होंने गजनेर थाने की पुलिस को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया। इसके बाद शिक्षक के खिलाफ एससी/एसटी ऐक्ट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई।












Click it and Unblock the Notifications