कानपुरः बहन की शादी में जीजा ने 8 वर्षीय साले को बेरहमी से मार डाला, रूमाल से घोंटा था गला

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थित चितौली गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ममेरी बहन की शादी में शरीक होने आए 8 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह नोन नदी के किनारे बच्चे का शव मिला। बच्चे की हत्या का आरोप उसके बहनोई पर लगा है, क्योंकि शव के पास जो रूमाल बरामद हुआ है वह रूमाल शादी के वीडियो में बहनोई के हाथों में दिख रहा है। इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने बहनोई से पूछताछ की। इसी दौरान उन्होंने उसके जूते पर खून के छीटें देखे, जिससे सभी गुस्सा हो गए और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

kanpur sister husband did mother of brother in law

चितौली गांव के रहने वाले सुरेश निषाद मछली का बिजनेस करते हैं। बीते शुक्रवार को सुरेश की बेटी किरन की शादी थी। इसी शादी में सुरेश निषाद के साले छोटे निषाद परिवार के साथ शरीक हुए थे। छोटे निषाद का एकलौता बेटा कृष्णा अचानक शादी समारोह से गायब हो गया। बच्चे को पूरा परिवार रात भर खोजता रहा लेकिन कोई खबर नहीं मिली। शनिवार को परिजन बच्चे की तलाश करते हुए नोन नदी के पास पहुंचे, जहां देखा कि कृष्णा का शव नदी के किनारे पड़ा हुआ है।

कृष्णा के नाक और कान से खून निकल रहा था। एकलौते बेटे का शव देखकर पिता छोटे निषाद फूट-फूटकर रोने लगे। बच्चे का गला रूमाल से बंधा हुआ था। बच्चे का शव मिलने के बाद सभी ने शादी समारोह का वीडियो देखा। इस दौरान उन्होंने देखा कि जिस रूमाल से बच्चे की हत्या की गई थी, वह रूमाल बच्चे के बहनोई के हाथ में दिखा। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो देखा कि उसके जूते पर खून के दाग लगे हुए हैं।

रिश्तेदारों ने बहनोई को पीटना शुरू कर दिया फिर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक कृष्णा की बड़ी बहन पूनम ने चार साल पहले चिंटू निषाद ने लव मैरिज की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ससुर छोटे निषाद और दामाद चिंटू निषाद के बीच शादी के बाद से विवाद चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपति चिंटू निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+