दिव्यांग को कंधे पर ले जाकर कराए मंदिर में दर्शन, दिल को छू जाएगा Kanpur Police का यह Viral Video
आए दिन पुलिस की अनेकों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं, लेकिन मंगलवार को कानपुर पुलिस का एक ऐसा मन को द्रवित कर देने वाला वीडियो सामने आया जिसकी सरहाना सोशल मीडिया पर हर कोई कर रहा है। वीडियो में दो सिपाही एक दिव्यांग भक्त को अपने कंधो पर लेजाकर मंदिर के अंदर दर्शन करा रहे हैं।
दरअसल, बुढ़वा मंगल के अवसर पर कानपुर के पनकी धाम मंदिर में हर साल काफी बड़ी संख्या में भक्त पहुँचते हैं। इसी कड़ी में आज भी पनकी धाम मंदिर में बुढ़वा मंगल को लेकर भक्त कतारों में लगकर दर्शन कर रहे थे। इसी बीच भक्तों की कतार में दर्शन करने आए व्हीलचेयर पर बैठे एक दिव्यांग पर पुलिस की नजर पड़ी।

कतार में खड़े इस व्यक्ति को देख पुलिसकर्मियों से रहा नहीं गया और वहां सुरक्षा में मौजूद दो सिपाहियों ने दिव्यांग को व्हीलचेयर से उतारकर अपने कंधों पर उठाया और ले जाकर मंदिर के अंदर दर्शन कराए। इतना ही नहीं, दर्शन कराने के बाद सिपाहियों ने दिव्यांग को वापस व्हीलचेयर तक भी छोड़ा। वहीं अब दिव्यांग को दर्शन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों सिपाहियों और पुलिस की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है।
Recommended Video

आपको बताते चलें कि वीडियो में जिस दिव्यांग व्यक्ति को सिपाही अपने कंधे पर ले जा रहे हैं वो कल्याणपुर के रहने वाले हैं और उनका नाम लालू है। दिव्यांग लालू के दोनों पैर नहीं है। चलने फिरने में वह बिल्कुल असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही पनकी मंदिर गेट के पास वो पहुंचे और उतरने लगे, तो मंदिर में ड्यूटी पर तैनात सिपाही अर्जुन और उनके साथी ने उन्हें देख लिया। इसके बाद मानवता दिखाते हुए दोनों सिपाहियों ने उन्हें अपने कंधों पर ले जाकर मंदिर के अंदर दर्शन कराए।
सिपाहियों ने लिए लालू ने की प्रार्थना
लालू सिपाहियों की मानवता देख काफी खुश हो गए। उसने भाई कहकर सिपाहियों का धन्यवाद किया। उनकी सलामती के लिए प्रार्थना भी की। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सिपाहियों का कहना है कि किसी की मदद करना पुलिस का सबसे बड़ा धर्म है। इसलिए उन्होंने दिव्यांग को देखते ही अंदर ले जाकर दर्शन कराने का काम किया और अपना फर्ज निभाया है। आपको बता दें कि पुलिस ने इस दौरान लालू के एलावा और भी कई दिव्यांगों की सहायता की।












Click it and Unblock the Notifications