इंटरनेशनल कॉल्स को लोकल कॉल्स बनाकर सरकार को लगा रहे थे चूना, पकड़े गए

कानपुर। कानपुर में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो काफी समय से अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चला रहे थे। ये लोग अपने एक्सचेंज के माध्यम से इंरनेशनल कॉलों को लोकल बना कर सरकार को चूना लगा रहे थे। पुलिस इस संभावना को भी मान रही है की ये गैंग देश विरोधी गतिविधियों में भी शामिल हो सकता है। पुलिस ने ये टेलीफोन एक्सचेंज रेल बाजार इलाके में शाहनवाज के घर से पकड़ा है।

kanpur police arrested a gang who were running illegal telephone exchange in uttar pradesh

शाहनवाज अपने घर में कई मशीनों को लगाकर ये एक्सचेंज चला रहा था। पुलिस ने यहाँ से शाहनवाज के दो साथियों सरफराज और नायब को भी गिरफ्तार किया है। शाहनवाज के पिता डिफेन्स की पैराशूट फैक्ट्री में कर्मचारी हैं। पुलिस का कहना है ये गैंग दिल्ली नोएडा के किसी मास्टर माइंड के द्वारा संचालित किया जा रहा था। ये गैंग खाड़ी देशों में रहने वालों की कॉलो को लोकल कॉल में बदल देता था। एसएसपी अखिलेश कुमार का कहना है की इनके देशविरोधी गतिवविधिओ से ताल्लुकातों की भी जांच की जा रही है। अभी उससे इंकार नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+