कानपुर में खुला 'ISI'का मुख्यालय, गधे पर बैठे दिखे पाकिस्तान आर्मी चीफ 'बाजवा'

कानपुर। क्या यह सुनकर आप चौंके बिना रह सकेंगे कि जब कोई आपसे कहे कि कानपुर के काकादेव इलाके में पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सी आईएसआई का मुख्यालय खोला गया है। लेकिन कुछ देशभक्त भारतीयों ने ऐसा कर दिखाया है। उन्होंने प्रतीक स्वरूप कानपुर के एक सार्वजनिक शौचालय को आईएसआई कर दफ्तर स्थापित किया है। इस शौचालय के चार शौचकक्षों और दो यूरिनलों का नामकरण पाकिस्तान के आतंकवाद समर्थक सैन्य जनरलों के नाम पर किया गया है।

kanpur people named a toilet ISI hang the photo of bajwa

कानपुर के इस सार्वजनिक शौचालय की मुख्यद्वार पर जनरल बाजवा गधे पर बैठे दिखाये गये हैं जो शौच करने आ रहे हिन्दुस्तानियों का स्वागत कर रहे हैं। अन्दर अलग अलग टॉयलेट के दरवाजे पर पाकिस्तानी जनरलों परवेज मुशर्रफ, राहल शरीफ, अशफाक परवेज कियानी, जहांगीर करामात और अयूब खान की तस्वीरें चस्पा करके इन टॉयलेट्स को पाकिस्तानी जनरलों का चैम्बर घोषित किया गया है। दरअसल कल कश्मीर में तीन सिपाहियों की हत्या से गुस्साये से देशभक्त हिन्दुस्तानियों ने पाक का नापाक हरकतों पर बहुत चुटीले अन्दाज में जवाब दिया है।

kanpur people named a toilet ISI hang the photo of bajwa

पाकिस्तान के आतंकपरस्त वर्तमान और पूर्व जनरलों की इस फजीहत का कानपुर के सभी समुदाय के लोगों ने भरपूर मजा लिया। इनमें से कई तो ऐसे थे जिन्होने पाक को चिढ़ाने के लिये घर पास होने के बावजूद इस शौचालय का इस्तेमाल किया। इसके अलावा यहाँ पूरे दिन पाक विरोधी नारों का दौर चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+