कानपुर बना क्राइमपुर: पार्क में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जलाया, देखिए VIDEO
कानपुर। कानपुर में लचर पुलिस व्यवस्था के चलते अपराधियों के हौंसले सातवें आसमान पर हैं। कानपुर मानो क्राइमपुर सा बन गया है। अपराधी बेखौफ होकर एक के बाद एक आपराधिक घटनाओ को अंजाम दे रहे है और पुलिस पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला कानपुर के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र का है जहां पर एक युवक की हत्या कर उसपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर पार्क में जला दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

कानपुर में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के डी ब्लाक स्थित महाकालेश्वर पार्क में एक युवक का शव जलता मिला। सुबह जब पार्क में बने मन्दिर के पुजारी पानी चलाने के लिये पार्क में लगे समर्सिबल को चलाने गए तो उन्होने देखा कि वहां पर एक आदमी जल रहा है और उन्होंने इसकी सूचना आनन-फानन में पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे एसपी साउथ ने बताया कि पार्क के कोने में एक शव को जलाया गया है। हत्या करने के बाद यहां पर शव को लाकर चलाया गया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास जो भी सीसीटीवी लगे हैं उनको देखा जा रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications