दो दिन से गमगीन रहा अटल जी की बुआ का गांव, इस तरह जताया लोगों ने दुख
कानपुर। विराट प्रतिभा के धनी भारत रत्न से सम्मानित आम स्वभाव से हर भारतीय के दिल में राज करने वाले प्रखर विद्वान साहित्यरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से हर भारतीय आहत हैं। देश अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है। अटल जी की बुआ के गांव में भी लोग भावुक हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी अपनी बुआ के घर कानपुर के गांव गहलो में अंतिम बार 1995 में आये थे। इस दौरान करीब डेढ़ घण्टे तक अटल जी अपनी बुआ के साथ रहे। बता दें कि अटल जी अपनी बुआ से बहुत प्यार करते थे। अटल जी की बुआ उन्हें प्यार से अटलू कहकर बुलाया करती थी और अटल जी भी अपनी बुआ को प्यार से लालू नाम से बुलाया करते थे।
कानपुर के डीएवी कालेज में पढ़ाई के दौरान अटल जी अपनी बुआ के यहां आते रहते थे। जब अटल जी विपक्ष में थे तो अटल जी की बुआ ने अटल को बुलाने के लिए गांव के ही रविंद्र अवस्थी से कहा था तो रविंद्र अवस्थी के निवेदन पर अटल जी आखिरी बार 21 मई 1995 को कानपुर देहात के गहलो गांव अपनी बुआ के घर पहुंचे थे।
बुआ से मिलने आये थे अटल जी
अपनी बुआ को इतना चाहते थे कि बुआ की झलक पाने के लिए गांव की गलियों में पैदल घूमते हुए घर पहुंचे थे और यहां बाजार में सब लोगो को संबोधित कर अच्छे कार्य करने के दिशा निर्देश दिए थे। आज उनके निधन पर गहलो के लोग बहुत ही ज्यादा दुखी है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications