UP: कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा, ट्राला पलटने से 6 मजदूरों की मौत, कई घायल

कानपुर। एक दुखद खबर कानपुर देहात से है, यहां एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो हई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर देहात: ट्राला पलटने से 6 मजदूरों की मौत, कई घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल देर रात कानपुर देहात की भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में कोयले से भरा एक ट्रॉला तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रॉला पर बैठे कई मजदूर नीचे दब गए और 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में से कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर हमीरपुर के रहने वाले हैं जो कि इटावा काम करने के लिए जा रहे थे।

महोबा में निर्माणाधीन ब‍िल्‍डिंग की दीवार गिरी, 3 की मौत

मालूम हो कि सोमवार को यूपी में हादसों का दिन था, जिसका कोप मजदूरों पर फूटा, कल उत्‍तर प्रदेश के महोबा में भी बिलवई चुंगी के पास निर्माणाधीन ब‍िल्‍डिंग की दीवार ग‍िरने से बड़ा हादसा घटित हुआ था। इस हादस में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन कर तीनों मजदूरों के शवों को मलबे से बाहर निकाला था। बताया जा रहा है कि प्रशासन की रोक के बावजूद रात में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। घटना के बाद निर्माण करा रहे अवैध कब्जाधारी मौके से फरार हो गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधि‍कारियों ने अस्पताल पहुंचकर मृतक मजदूरों के परिजनों को हर सभंव मदद का आश्वासन दिया है। मामला शहर कोतवाली इलाके का है। पुरातत्व विभाग की मिली भगत से भीम चौरसिया चोरी छुपे अवैध तरीके से भवन निर्माण करा रहा था। निर्माण के दौरान अचानक से भवन की दीवार गिर गई, जिसमें तीन मजदूर दब गए और उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+