कर्नाटक के नाटक से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंका PM मोदी और अमित शाह का पुतला

कानपुर। कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद भाजपा द्वारा सरकार बनाने के बाद से नाराज कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया है। इसके चलते जहाँ कई जिलों में पार्टी नेताओ ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं कानपुर में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी विरोधी नारे लगाते हुए पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च निकाला और कोतवाली चौराहे पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के पुतलों को आग के हवाले कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जलाये गए पीएम व अमित शाह के पुतलों को आग से बचाने के लिए पुलिस सुरक्षा कर्मियों को भी लगाया गया था, लेकिन आँख मिचौली का खेल खेलते हुए कांग्रेसी अपने विरोध प्रदर्शन में कामयाब हो गए।

kanpur congress party member Blow the effigy

कर्नाटका चुनाव में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस की तकरार की आंच देशभर में फैल रही है। कर्नाटक में भाजपा के द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने व्यापक स्तर पर रोष प्रदर्शन किया है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमं6ी नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुतलों को आग लगा दिया। हालांकि पुलता फूंकने की घटना के दौरान पुलिस ने इस रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। देशभर में प्रदर्शन के अंत में मिडिया से बात करते हुए नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। इसमें उनका कहना था कि कर्नाटका में पंद्रह दिनों के समय के बावजूद येदुरप्पा को सीएम पद की शपथ दिला दी गई। जिसमे सभी की मिलीभगत शामिल है और यह भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा उदाहरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+