500 रुपये के विवाद में मारी थीं 8 गोलियां, टेन्ट कारोबारी का हत्यारोपी गिरफ्तार!

कानपुर। कानपुर में बीते 1 मार्च को टेन्ट कारोबारी अजय वर्मा की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए थे। हत्या को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया और पांच दिन बाद ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी का कहना है कि शराब पीने के दौरान पांच सौ रुपये को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते अजय वर्मा की हत्या कर दी गई थी।

businessman shot dead due to dispute of 500 rupees only.

मिली जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर के थाना क्षेत्र में रहने वाला अजय वर्मा टेंट का कारोबार करता था। गुरुवार की देर रात वह होली के त्यौहार में क्षेत्र में घूम रहा था और टेन्ट दुकान में लाइट का काम करने वाला साथी राजू से मिलने के लिए उसके इलाके के कला मोहल्ले स्थित घर जा रहा था। तभी हरदेव बाबा वाली गली में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने अजय पर ताबड़तोड़ आठ गोलियां मारी थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाकर तलाश शुरू कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी गौरव ग्रोवर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सौरभ पांडेय, उसके दोस्त और अजय एक जगह पर शराब पी रहे थे उसी दौरान आपस में पैसे को लेकर कुछ विवाद हो गया जिसके बाद अजय वंहा से चला गया। इसके बाद सौरभ पांडेय, संदीप तिवारी व इनके दो अन्य साथियों ने अजय का पीछा करके उस पर ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+