SC/ST एक्ट के विरोध में सवर्णों के साथ मुस्लिम भी मैदान में, बेड़ियां बांध किया अनोखा प्रदर्शन
कानपुर। देशभर में एसएसटी एक्ट के खिलाफ व्यापक रूप से प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन से कानपुर भी अछूता नहीं है। कानपुर में हुए सवर्णों के प्रदर्शन को मुस्लिम व बैकवर्ड क्लास ने भी अपना समर्थन दिया है। सवर्ण के साथ साथ बैकवर्ड क्लास और मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों का एकसाथ प्रदर्शन निश्चित रूप से केंद्र की बीजेपी सरकार के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है। कानपुर में प्रदर्शनकारियों ने जंजीरें बांध कर प्रदर्शन किया। ऐसा करके उन्होंने सांकेतिक रूप से खुद को जंजीरों में जकड़े हुए दिखाया।

कानपुर में अखिल भारतीय व्यापार मंडल के व्यापारियों ने अपने को जंजीरों में जकड़कर एक्ट के खिलाफ जलूस निकला। सवर्ण स्वाभिमान समिति के बैनर तले व्यापारियों ने गले और हाथों में जंजीरे जकड़कर जलूस निकला। खास बात यह रही इस विरोध प्रदर्शन में बैकवर्ड क्लास के व्यापारी और मुस्लिम समाज के व्यापारी भी शामिल थे। मोदी सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के संशोधन को हटाने से नाराज इन व्यापारियों का आरोप था कि केंद्र सरकार ने जिस तरह हरिजन एक्ट को लागू किया है, उससे हमारी गलती हो न हो हमको सीधे जेल भेजा जाएगा। यह केंद्र सरकार का अंधा कानून है












Click it and Unblock the Notifications