'ये सपा सरकार नहीं है, लड़की का पता बताओ नहीं तो पुश्तें याद आ जाएंगी', थाने में BJP विधायक की आरोपियों को धमकी
UP Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिल्हौर विधानसभा के विधायक राहुल बच्चा सोनकर अक्सर अपने सख्त तेवरों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। अब बीजेपी विधायक नाबालिग बच्ची को उठाने के मामले में देर रात थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस हिरासत में आरोपियों को धमकाया।
जानकारी के अनुसार विधायक राहुल बच्चा सोनकर देर रात 2 बजे बिल्हौर थाने पहुंचे थे, जहां उन्होंने दूसरे समुदाय के लड़के द्वारा नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर उठाने के मामले में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर हिदायत दी।

Recommended Video

बिल्हौर थाने के अंदर पकड़े गए आरोपियों पर सख्त तेवर दिखाते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि ये सपा सरकार नहीं है। लड़की के बारे में जल्द से जल्द जानकारी दो, नहीं तो पुश्तें याद आ जाएंगी। ये भाजपा सरकार है बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधायक ने पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से कहा कि तुम्हारे जितने भी संपर्क हो उनसे बोल दो कि उनको ढूंढकर निकाल दें बाहर, ध्यान रख लेना कि सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, यह बीजेपी की सरकार है।पुश्तें याद आ जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications