खो गई अटल बिहारी वाजपेयी की डिग्री, ढूंढने में जुटे दो-दो विश्वविद्यालय

कानपुर। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया है। वे हमारी देश धरोहर हैं। आने वाली पीढ़ियों को इस बेशकीमती धरोहर से रूबरू कराने के लिये अटल संग्रहालय बनाने की कवायद तेज हो गई है। इस संग्रहालय मे अटल जी की डिग्रियों को रखा जायेगा। इसके लिये कानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी कानपुर विश्वविद्यालय पहुंचे और सीएसजेएम विश्वविद्यालय की वी.सी से मुलाकात की।

kanpur and agra universities started searching degrees of atal bihari vajpayee to place it on atal museum

आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कानपुर के डी.ए.वी महाविद्यालय से सन 1945 से 1947 तक की थी। इसके साथ ही उन्हें 31 मार्च 1993 को विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि से भी नवाजा गया था। डिग्री की कॉपी को लेकर संग्रहालय मे लगाने के लिये भाजपाई विश्वविद्यालय पहुंचे। इस बीच विश्वविद्यालय की वीसी प्रो. निलिमा गुप्ता ने बताया कि सीएसजेएम विश्वविद्यालय 1966 मे बना था। इससे पहले डीएवी कालेज आगरा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध था। आगरा विश्वविद्यालय से इस बाबत बात की गई है। जल्द ही अटल जी की डिग्रियां संग्रहालय भेजी जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+