कानपुर: चेकिंग के नाम पर 'पुलिसवाले' ने व्यवसायी से लूट लिए 12 लाख, देखिए VIDEO
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना हरबंशमोहाल क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस रोड पर रायबरेली के डलमऊ के व्यापारी से 12 लाख की लूट कर के तीन लोग फरार हो गए। बदमाशों में से एक पुलिस की वर्दी में था। उसने पुलिस चेकिंग के नाम पर व्यापारी का झोला देखा उसमें से एक बदमाश झोला लेकर बाइक से फरार हो गया। घटना शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके एक्सप्रेस रोड की है। दिनदहाड़े लूट की घटना ने पुलिस सतर्कता की पोल खोल दी है।

रायबरेली जिले के डलमऊ का व्यापारी शीतला प्रसाद माल खरीदने के लिए होलसेल मार्केट जा रहा था रास्ते में तीन लोगों ने जिनमें से एक पुलिस की वर्दी में था, ने व्यापारी को रोककर उसका बैग चेक करने के लिए बोला। व्यापारी ने बैग में 12 लाख रुपये भरे हुए थे। लुटेरों की चेकिंग के दौरान एक बदमाश झोला लेकर बाइक से फरार हो गया। यह पूरी वारदात हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस रोड की है। दिनदहाड़े 12 लाख की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाँथ पाँव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों समेत थाने की पुलिस फ़ोर्स पहुंची और घटना की जांच में जुट गई, वहीं स्थानीय व्यापारियों में लूट के विरोध में आक्रोश है।












Click it and Unblock the Notifications