Saheliyo ne ki shadi! पहली नजर में हुआ प्यार, सर्जरी से लड़का बनी कन्नौज की लड़की, नाम रखा 'रानू'
saheliyo ne ki shadi: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद से एक अनोखा मामला सामने आया है। कन्नौज जनपद में दो सहेलियों ने आपस में शादी रचा ली। सहेली से शादी करने के लिए एक लड़की ने सर्जरी करवा कर अपना जेंडर चेंज करवा लिया। जेंडर चेंज करवाने के बाद परिवार की मर्जी से दोनों सहेलियों ने शादी कर ली।
अब यह शादी लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जेंडर चेंज करने के लिए लड़की द्वारा साढ़े लाख रुपए खर्च किए गए। जेंडर चेंज होने के बाद धूमधाम से दोनों की शादी संपन्न हुई और परिवार के लोगों द्वारा भी दोनों को आशीर्वाद दिया गया।

4 साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट की माने तो करीब 4 साल पहले कन्नौज के सरायमीर में ज्वेलरी शॉप चलाने वाले इंद्र गुप्ता की बेटी शिवांगी गुप्ता उर्फ रानू की मुलाकात ज्योति नामक लड़की से हुई थी। ज्योति ज्वैलरी खरीदने के लिए शिवांगी की दुकान पर आई थी। पहले ही मुलाकात में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई।
इस दौरान ज्योति द्वारा शिवांगी से ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए किराए की दुकान की तलाश के बाबत बातचीत की गई। बातचीत के बाद शिवांगी ने अपने ही मकान में एक रूम ज्योति को दे दिया। किराए पर रूम लेने के बाद ज्योति और शिवांगी के बीच नजदीकियां और बढ़ गई तथा दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगीं।
दोनों के बीच प्यार इस कदर बढ़ा कि दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़की होने के चलते दोनों शादी नहीं कर पा रही थी। ऐसे में शिवांगी उर्फ रानू ने जेंडर चेंज करने का फैसला किया। इसके लिए उसने दिल्ली के एक डॉक्टर से संपर्क किया।
अभी एक ऑपरेशन है बाकी
उसके बाद लड़का बनने के लिए शिवांगी दिल्ली पहुंची। दिल्ली पहुंचने के बाद डॉक्टर द्वारा सर्जरी की गई। सर्जरी किए जाने के बाद दोनों ने बीते 25 नवंबर को धूमधाम से शादी कर ली। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि लड़का बनने के लिए शिवांगी द्वारा अपने तीन ऑपरेशन करवाए गए हैं। अभी एक और ऑपरेशन होना है।
चौथा ऑपरेशन होने के बाद शिवांगी पूरी तरह लड़का हो जाएगी। शिवांगी द्वारा मीडिया को बताया गया कि वह अपने सहेली ज्योति से बहुत प्यार करती है। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे के साथ वक्त गुज़रे ऐसे में दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। शादी करने के बाद दोनों ने अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है।












Click it and Unblock the Notifications