VIDEO: गणतंत्र दिवस पर 7 साल की मासूम के साथ गैंगरेप! भागवत कथा में खेल रही बच्ची

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात सामने आई है। रेप के बाद से बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर हालत में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसके गुप्तांगो में गंभीर चोटें आने की बात बताई है। बच्ची की हालत गम्भीर होने के कारण उसको रेफर किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के सिर पर भी डंडा मारा गया है। वहीं पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

kannauj 7 years old girl gangraped by unknown in uttar pradesh

सदर कोतवाली क्षेत्र के दन्दौरा खुर्द की रहने वाली एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसको बेहोशी की हालत में फेंकने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। बच्ची कक्षा 2 की छात्रा है। बच्ची के साथ घटना को उस समय अंजाम दिया गया है जब बच्ची गांव में ही हो रही भागवत कथा के दौरान रासलीला के आयोजन में खेल रही थी। जिसके बाद बच्ची को वहां से अपहरण कर उसके साथ इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद उसको बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया।

kannauj 7 years old girl gangraped by unknown in uttar pradesh

परिजनों ने जब उसको ढूंढ़ा तो बच्ची अचेत अवस्था में पड़ी मिली जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर निधि गोयल ने उसके इलाज के दौरान मेडिकल परीक्षण करते हुए बताया कि उसके साथ बलात्कार किया गया है और जिससे उसके गुप्तांगो में गहरी चोट आई है और हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने जांच के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची की हालत में सुधार नहीं हो रहा है जिसकी बजह से उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक दो तीन लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अन्जाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+