Jobs In UP: उत्तर प्रदेश के इस जिले में मिलने जा रहा रोजगार, ये हैं पात्रता की शर्तें
Jobs In UP Latest News Hindi Maharajganj Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो रोजगार की तलाश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में 23 जून यानी सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।आइए जानते हैं किस विभाग में भर्ती होगी और किन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी?
प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी ईशान प्रकाश ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज के प्रांगण में दिनांक 23 जून, 2025 दिन सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें फ्लुएंटग्रिड द्वारा जनपद महराजगंज हेतु मीटर रीडर एवं सुपरवाइजर के पद पर चयन किया जाना है। पात्रता हेतु शैक्षिक योग्यता इन्टरमीडीएट/आईटीआई/पालीटेक्निक एवं आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

इच्छुक अभ्यर्थी https://rojgaarsangam.up.gov.in/ पर अपना पंजीकरण कराएँ एवं अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पर्चा की मूल प्रति के साथ-साथ एक छायाप्रति लेकर उक्त तिथि को प्रातः 10.30 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, रैन बसेरा न.2, बिस्मिल नगर, महराजगंज में उपस्थित हो।
इस सम्बन्ध में कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। इसी क्रम में महराजगंज में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे प्रयासों से युवाओं को बेहतर विकल्प मिल सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications