Job In UP: उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम करने जा रहा भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता, करना होगा यह काम
Job In UP Latest News Maharajganj Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो नौकरी की तलाश में हैं। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम संविदा पर चालकों की भर्ती करने जा रहा है। महराजगंज जिले में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। आइए जानते हैं पात्रता की शर्तें क्या हैं?
जिला सेवायोजन अधिकारी ईशान प्रकाश द्वारा सूचित किया गया है कि जिला सेवायोजन महाराजगंज के प्रांगण में 21 अप्रैल, दिन सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा महराजगंज डिपो एवं सोनौली डिपो हेतु संविदा चालकों की भर्ती की जानी है।

संविदा चालकों की भर्ती हेतु निम्न योग्यता होना चाहिए:
शैक्षिक योग्यता कम से कम कक्षा 08 पास टी०सी०, लम्बाई कम से कम 05 फुट 03 इंच। उम्र 23 वर्ष 06 माह कम से कम । लाइसेन्स हैवी वाहन चलाने का न्यूनतम 02 वर्ष पुराना। दर- रूपये 2.18 प्रति किलोमीटर, 5000 से अधिक किलोमीटर संचालन पर रूपये 3000.00 का अतिरिक्त प्रोत्साहन, नाइट भत्ता एवं टारगेट से अधिक आय पर अतिरिक्त प्रोत्साहन, एक करोड़ का दुर्घटना बीमा एवं 7.50 लाख का सामान्य जीवन बीमा (इडियन बैंक द्वारा सैलरी खाता पर)
इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ साथ एक छायाप्रति लेकर उक्त तिथि को प्रातः 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, रैन बसेरा न.2, बिस्मिल नगर, महाराजगंज परिसर में उपस्थित हों। इस संबंध में कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications