Job In UP: उत्तर प्रदेश के इस विश्वविद्यालय में युवाओं को मिलेगा रोजगार, HDFC, ICICI सहित इन कंपनियों में मौका
Job In UP Latest News Hindi DDU University Gorakhpur Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के मेगा जॉब फेयर लगने जा रहा है। जिसमें कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा लेंगी। आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते है।
दो दिनों तक मिलेगा मौका
डीडीयू विश्विद्यालय गोरखपुर के संवाद भवन में एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा पाथ टू सक्सेस' शीर्षक से दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन 8 एवं 9 अप्रैल को किया जा रहा है। 8 अप्रैल को पूर्वाह्न 11:30 बजे कुलपति इसका शुभारंभ करेंगी।

इस रोजगार मेले में देश ही नहीं विदेशों की कंपनियों में भी काम करने का अवसर मिलेगा। इसमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, जस्ट डायल, गैलंट ग्रुप, आनंद ग्रुप, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, ऐस्प्रा ग्रुप, रैमसो हेल्थकेयर, दैनिक भास्कर डिजिटल, ब्रिटिश टेलीकॉम, मेरियट, रमाडा, इन्वेस्टर्स क्लिनिक, करियर सिक्योर, आर फिनकैप, आस्क ऑटोमोटिव्स, रोंच पॉलीमर्स, सिग्मा मोल्डस, भारत सीट्स, वाही संस, धूत ट्रांसमिशन सहित कई कंपनियां हिस्सा लेंगी।
प्रारंभिक पंजीकरण में ही विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। भारी संख्या में युवाओं ने अपना पंजीकरण करा लिया है।
इस अवसर परकुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही उन्हें एक बेहतर कैरियर देना भी ही। यह जॉब फेयर युवाओं के लिए एक बड़ा कदम है।
प्रोफेसर अजय शुक्ला ने कहा कि इस जॉब फेयर से युवाओं को न केवल योग्य बनाया जाए, बल्कि उन्हें मौके भी विश्वविद्यालय स्तर पर प्रदान किए जाएँ।"












Click it and Unblock the Notifications