Job In UP: युवाओं को मिलेगा रोजगार, प्रशासन ने की यह खास पहल, करना होगा यह काम

Job in UP Latest News Maharajganj Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए खास पहल कर रही है। इसके लिए जिले स्तर पर भी काम किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने रोजगार उपलब्ध कराने के लिए खास पहल की है।

जिलाधिकारी ने सेवायोजन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए व्यापक प्रयास किया जाए। Rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। एकीकृत पोर्टल पर नौकरी के इच्छुक आवेदकों सहित जिले में स्थित सभी व्यावसायिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा तथा प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, निजी कम्पनियों तथा भर्ती अभिकरणों, प्लेसमेंट अभिकरणों का एकीकृत पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाए। रोजगार मेलो का अधिक से अधिक आयोजन किया जाये।

maharajganj

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि 39 के लक्ष्य के सापेक्ष 13 रोजगार मेलों का आयोजन विभाग द्वारा कराया गया है, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया है।डीएम ने महराजगंज महोत्सव में भी रोजगार मेला के आयोजन का निर्देश दिया है।

जिला सेवायोजन अधिकारी ईशान प्रकाश ने बताया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। भारी संख्या में युवाओं को रोजगार भी मिला है। रोजगार और मिले इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+