Job In UP: उत्तर प्रदेश के इस विभाग में जल्द होगी 38 हजार पदों पर भर्ती, इन्हें मिलेगा मौका
UP Gov Teacher Bharti Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो शिक्षक बनने का सपना देख रहे है। प्रदेश में जल्द ही 38 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में ये पद खाली हैं। तीन हजार से अधिक पद संबद्ध प्राइमरी विद्यालयों में खाली हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग मार्च या अप्रैल में इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग परिषदीय, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के निदेशकों के साथ बैठक कर चुका है। माध्यमिक विद्यालयों में 31 मार्च तक रिक्त होने जा रहे पदों की संख्या के बारे में शिक्षा सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक से जानकारी मांगी है।

इसके साथ ही अशासकीय महाविद्यालयों में 30 जून तक रिक्त होने जा रहे पदों का ब्योरा उच्च शिक्षा निदेशालय से मांगा गया है।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी), प्रवक्ता (पीजीटी) एवं इससे संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के कुल 38 हजार पद रिक्त हैं। इनमें टीजीटी एवं पीजीटी के तकरीबन 34500 पद शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, जल्द ही एक बार फिर निदेशकों की बैठक बुलाई जाएगी। इसी बैठक में इन परीक्षाओं से संबंधित आगामी निर्णय लिए जाएंगे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में विज्ञापन जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications