Job In UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस विभाग में करने जा रही 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, ये होंगे पात्र
Job In UP Ayush Doctors Recruitment Latest News Hindi Uttar Pradesh: नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चार हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रही है। सरकार किस विभाग में यह भर्ती करने जा रही है? किन लोगों को प्राथमिकता मिलेगी यह जानते है?
आयुष विभाग में होगी भर्ती
यह भर्ती आयुष विभाग में होगी। सीएम योगी के निर्देश पर कुल 4,350 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस पद पर होगी भर्ती
लेक्चरर, प्रोफेसर, स्टॉफ नर्स समेत विभिन्न पदों पर यह भर्ती होगी। कुछ पदों पर भर्ती का अधियाचन प्रेषित किया गया।
आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक विभाग के विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती होगी।
बोले सचिव
प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में आयुष चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिये थे।
इसी क्रम में निदेशक, उप निदेशक, प्राचार्य, प्रोफेसर, लेक्चरर, चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, मैट्रन, रीडर जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में कुल 7,233 स्वीकृत पदों में से 4,208 पद भरे हुए हैं, जबकि 3,025 पद रिक्त हैं। इसी तरह यूनानी चिकत्सा सेवाआें में कुल 462 स्वीकृत पदों में से 301 भरे हुए हैं जबकि 161 पद खाली हैं। इसके अलावा होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाआेें में कुल 3,818 स्वीकृत पदों में से 2,654 भरे हुए हैं, जबकि 1,164 पद रिक्त हैं। इन पदों में से कई पर प्रोन्नति, सीधी भर्ती, लेखा व वित्तीय संगर्व, पीएसएस संवर्ग तथा अधियाचन भेजे जाने के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications