यूपी: दो सगी बहनों को नशीला पदार्थ खिलाकर भगा लाया था तांत्रिक, इस तरह आया पकड़ में

बलरामपुर। झारखण्ड से अगवा हुई दो नाबालिग बहनों को यूपी के बलरामपुर जिले से बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक तांत्रिक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि तांत्रिक ने नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों बहनों को झारखण्ड से अगवा किया था। पुलिस ने इस बात का खुलासा पीड़िता के छत से गिरकर घायल हो जाने के बाद हुआ। दोनों बहनों को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया और मामले की जानकारी झारखंड पुलिस व परिजनों दे दी है।

यूपी: दो सगी बहनों को नशीला पदार्थ खिलाकर भगा लाया था तांत्रिक, इस तरह आया पकड़ में

घटना 18 सितंबर की है। झारखण्ड के गढवा जिले के घुरकी कस्बे की रहने वाली दो सगी नाबालिग बहनों को एक तांत्रिक ने नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा कर लिया। यह घटना उस समय हुई जब दोनों बहने छुट्टी होने के बाद स्कूल से अपने घर वापस जा रही थी। स्कूल के बाहर शाहीन और सना को विजय उर्फ बाबा नाम का तांन्त्रिक मिला जिसने खुद को उसके पिता का दोस्त बताते हुये उनका हाथ देखने लगा। फिर दोनों बहनों को उसने एक दुकान में ले जाकर ढोकला खिलाया। ढोकला खाने के बाद दोनों बहने बेहोश हो गई।

तांत्रिक दोनों बहनों को ट्रेन से लेकर बनारस, फिर चन्दौली होते हुए 24 सितंबर को बलरामपुर पहुंचा। यहां गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के नन्दनगर गांव में संकट यादव के यहां झाडफूक करने के लिये रुका था। तांत्रिक विजय उर्फ बाबा दोनों बहनों को अपनी भांजी बताता था। सोमवार की रात छत से गिरकर तांत्रिक की रीढ की हड्डी टूट गई। उसके बाद गांव के लोगो को शक होने पर दोनों बहनों को प्रधान के सिपुर्द कर दिया गया। गुरुवार को दोनों बहनों ने होश आने पर अपनी जो आपबीती बताई वो रोंगटे खडे कर देने वाली थी।

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि झारखण्ड के घुरकी थाना में पीडिता के पिता समशेर खा की ओर से दोनों बेटियों के अपहरण का केस दर्ज है। पुलिस ने दोनों बच्चियों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और झारखण्ड पुलिस के सम्पर्क में है। तांत्रिक इन बच्चियों को दिल्ली ले जाने की फिराक में था। एसपी ने बताया किने बताया कि दोनों बच्चियों की सूचना झारखण्ड पुलिस और उनके परिजनों को दे दी गई है जल्दी पुलिस और परिजन आकर बच्चियों को ले जाएंगे गिरफ्तार आरोपी को भी झारखंड पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: वायु सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, निकाले गए कुल 233 लोग, प्रशासन ने किया सेना का सम्मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+