VIDEO: शादी में कूलर को लेकर महायुद्ध! कुर्सियां उड़ीं, बारातियों ने मचाया बवाल – दूल्हा-दुल्हन सदमे में!

Wedding Cooler Fight Video: शादी-ब्याह के मौसम में जहां प्यार, संगीत और स्वादिष्ट खाने की बातें होती हैं, वहीं झांसी की ये शादी ऐसी कहानी बन गई है जो अब सोशल मीडिया पर 'कूलर युद्ध' के नाम से वायरल हो रही है।

मामला यूपी के झांसी (Jhansi) का है, जहां 28 मई को नंदनपुरा इलाके में गणेशी रायकवार की बेटी सपना की शादी सोनू नाम के दूल्हे से हो रही थी। शादी तय समय पर शुरू हुई, जयमाला हो गई, मेहमान खाना खा रहे थे, और स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठ चुके थे। तभी कुछ ऐसा हुआ जिससे पूरी शादी 'मिशन मंगल' से 'धोबी घाट' बन गई।

Jhansi Wedding Cooler Fight

कूलर बना विवाद की जड़

हुआ यूं कि जोड़ा स्टेज पर बैठा था और उनके सामने एक बड़ा कूलर रखा गया था ताकि गर्मी से कुछ राहत मिले। लेकिन बारातियों में से कुछ हटधर्मी मेहमान उस कूलर के ठीक सामने आकर बैठ गए। हवा उनके लिए थी, लेकिन बह रही थी दूल्हा-दुल्हन की ओर। बस, यहीं से शुरू हुआ शादी में 'थ्रिलर' मोड।

दुल्हन पक्ष के एक युवक ने बेहद शालीनता से कहा, "भैया, ज़रा किनारे हो जाइए... जोड़े को हवा नहीं लग रही।" लेकिन उधर से जवाब आया, 'हम भी बाराती हैं, हमें भी गर्मी लगती है!' फिर क्या था - हवा से शुरू हुई बात लात-घूंसे और कुर्सियों की 'उड़ान' तक पहुंच गई।

खाना छोड़, मैदान छोड़

कुछ ही देर में मामला इतना बिगड़ गया कि मेहमान प्लेट छोड़कर बचने के लिए भागने लगे। कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंकी जाने लगीं, गालियां गूंजने लगीं और शादी का माहौल रणभूमि में बदल गया। स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन घबराकर उठे और खुद को सुरक्षित किया।

पुलिस आई, लेकिन तब तक बात खत्म हो चुकी थी

मौके पर पहुंची पुलिस को शांति का माहौल मिला लेकिन अंदर ही अंदर उबाल था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। अगले दिन दुल्हन की विदाई के बाद, परिजन वीडियो के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।

'बस हवा चाहिए थी, बवाल नहीं' - दुल्हन के भाई की बेबसी

दुल्हन के भाई मोहित ने बताया, 'हमने बस इतना कहा था कि जोड़े को हवा नहीं लग रही है, इसलिए हट जाइए। पर सामने वाले झगड़े पर उतर आए।' वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और मामला सिपरी बाजार का है।

अगर अगली बार आप किसी शादी में जाएं, तो ध्यान रखें - पानी और हवा का मोह, शादी में युद्ध भी करा सकता है। और झांसी की इस शादी ने ये साबित कर दिया कि दहेज नहीं, अब कूलर विवाद का असली मुद्दा बन सकता है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+