Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

JEE RESULT 2023: यूपी के ऋषि कालरा ने इस शानदार प्लानिंग से हासिल की थर्ड रैंक

JEE RESULT 2023 : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले ऋषि कालरा ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया थर्ड रैंक हासिल की है। यह रैंकिंग हासिल कर ऋषि ने पूरे देश में जिले व प्रदेश का मान बढ़ाया है। पर यह सब कुछ इतना आसान नहीं था। ऋषि ने इस परीक्षा में बेहतर रैंक लाने के लिए कई त्याग भी किए हैं। कुछ अलग व बेहतर योजना भी बनाई थी। इस परीक्षा को लेकर ऋषि ने क्या खास प्लानिंग की थी, उनके सामने क्या समस्याएं आई, इन सब चीजों को विस्तार से जानते हैं।

माता- पिता ने दिया साथ
ऋषि कालरा गाजियाबाद के लैंड क्राफ्ट सोसायटी के रहने वाले हैं। माता दीपा कालरा व पिता राजेश कालरा दोनों डॉक्टर हैं। भाई रोहन आईआईटी रुड़की से बीटेक कर रहे हैं। ऋषि कालरा ने भी मन ही मन कुछ बड़ा करने का सोच लिया था। इनके इस लक्ष्य में इनके माता-पिता ने पूरा साथ दिया।

rishi kalara

इस तरह की तैयारी
ऋषि कालरा ने सबसे पहले इस परीक्षा में बेहतर रैंकिंग लाने का लक्ष्य तय किया। इसके बाद उन्होंने एक अच्छी प्लानिंग तैयार की। शिफ्ट वाइज प्रतिदिन आठ से दस घंटे की पढ़ाई इन्होंने शुरु कर दी। पढ़ाई के दौरान इन्होंने अपने नोट्स का कई बार रिविजन किया। जहां भी संदेह हुआ वहां गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त किया। उसे बार-बार सीखने का प्रयास किया।

इनसे बनाई दूरी
ऋषि बताते हैं कि इन्होंने तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना रखी थी। वह ज्यादा से ज्यादा समय अपनी नोट्स व किताबों को दे रहे थे।

तैयारी के साथ इनका भी रखा ध्यान
ऋषि पढ़ाई के साथ- साथ जिम में वर्क आउट करना नहीं भूलते थे। इसके साथ ही वह अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए भी समय निकाल लेते थे।

इनके भी हैं शौकीन
ऋषि को बैडमिंटन व टेबल टेनिस खेलना बेहद पसंद है। इसके साथ ही वह थ्रिलर उपन्यास पढ़ना पसंद करते हैं।

कमियों को किया दूर
ऋषि बताते हैं कि वह लगभग चार साल से इस परीक्षा पर केंद्रित थे। इस दौरान उन्होंने इस परीक्षा के पैटर्न को अच्छे से जाना। कोर्स के हिसाब से इन्होंने तैयारी शुरु की। इस दौरान उन्होंने अपने कमजोर पक्ष पर ज्यादा मेहनत कर उसे दूर किया और सफलता हासिल की।

कठिन परिश्रम व सतत प्रयास को देते हैं महत्व
ऋषि कहते हैं कि अगर अच्छी योजना के साथ कठिन परिश्रम किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी। असफल होने के बाद भी सतत प्रयास से सफलता मिल सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+