Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव के लिए जयंत ने खेला बड़ा दांव, बागपत से राजकुमार सांगवान, बिजनौर से चंदन चौहान को दिया टिकट

सभी राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। इस कड़ी में लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ एनडीए के साथ जाने वाली राष्ट्रीय लोकदल ने दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

राष्ट्रीय लोकदल ने बागपत लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी घोषित किया है तो वहीं बिजनौर लोकसभा सीट से विधायक चंदन सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही पार्टी ने विधान परिषद के लिए मथुरा से योगेश नौहार को प्रत्याशी बनाया है।

rld-declared-candidates-for-lok-sabha-elections

आपको बता दें कि बागपत और बिजनौर के रूप में आरएलडी को उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा सीटें मिली थीं। इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जयंत चौधरी खुद लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, दो नामों के ऐलान के बाद इन कयासों पर विराम लग गया है।

RLD ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। RLD ने पोस्ट में लिखा, "राष्ट्रीय लोकदल का झंडा बुलंद रखने वाले ये तीनों प्रतिनिधि आपके सहयोग और आशीर्वाद से सदन पहुंचकर किसान, कमेरा और विकास की बात करेंगे!"

कौन हैं राजकुमार सांगवान?

बता दें कि मेरठ के डॉ. राजकुमार सांगवान 44 वर्ष से राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े हैं। वर्तमान में वह आरएलडी के राष्ट्रीय सचिव हैं। वे लंबे समय तक छात्र और किसानों की राजनीति करते रहे हैं।

राजनीति के लिए खुद को समर्पित कर चुके 63 वर्षीय डॉ. राजकुमार सांगवान ने शादी नहीं की। राजकुमार सांगवान ने मेरठ कालेज से एमए इतिहास किया है। इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह के ऊपर पीएचडी की। वे मेरठ कॉलेज में इतिहास के प्रोफेसर भी रहे हैं।

मीरापुर से विधायक हैं चंदन चौहान

चंदन चौहान मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक हैं। चंदन चौहान महज 28 साल के हैं और उनके पिता संजय चौहान बिजनौर से सांसद रह चुके हैं। उनके दादा नारायण चौहान यूपी के उप-मुख्यमंत्री रहे हैं। गुर्जर बिरादरी से आने वाले चंदन चौहान हाल ही में राष्ट्रीय लोकदल की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

पवन सिंह की जगह अब अक्षरा सिंह को मिल सकता है आसनसोल का टिकट, भोजपुरी अभिनेत्री के पिता ने किया ये दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+