अमित शाह के बयान पर जयंत चौधरी का तंज, बोले- 'हम किसानों के साथ बेवफाई नहीं कर सकते'
लखनऊ, 29 जनवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर विरोधी दलों में बयानबाजी तेज हो गई है। यूपी चुनाव में बीजेपी की कमान एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ले ली है, इसी क्रम में वह शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। मंच से अमित शाह ने अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के गठबंधन पर जमकर हमला बोला। अब राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह पर पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हम किसानों के साथ बेवफाई नहीं कर सकते।

आइए पहले आपको बताया है अमित शाह ने ऐसा क्या कहा जो जयंत चौधरी को खुद उसका जवाब देना पड़ा गया। दरअसल, मुजफ्फरनगर चुनाव प्रचार में पहुंचे अमित शाह ने मंच से कहा, 'कल अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की प्रेस कांफ्रेंस देखी, अखिलेश ने बहुत अच्छे से बात की कि हम साथ-साथ हैं लेकिन आप साथ-साथ सिर्फ मतगणना तक हो। अगर सरकार बन गई तो जयंत भाई निकल जाएंगे और आजम खान (सपा सरकार में) बैठ जाएंगे। टिकटों के बंटवारे से ही समझ में आ गया है कि आगे क्या होने वाला है।' उन्होंने अखिलेश यादव को भी चुनौती देते हुए कहा कि आज में उनके कानून-व्यवस्था वाले बयान का जवाब आंकड़ों से देने आया हूं।
यह भी पढ़ें: बिहार एमएलसी चुनाव: NDA में सीटों का मुद्दा सुलझा, भाजपा 13, जदयू 11 सीटों पर लड़ेगी
Recommended Video
अमित शाह के इस बयान पर शनिवार को ही जयंत चौधरी ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। जयंत ने कहा, 'वो (अमित शाह) मेरे ईमान और जज़्बात को नहीं समझ पाए, हम लोग अपने मुद्दों, किसानों के साथ बेवफाई नहीं कर सकते। पिछले कई सालों से मैं विपक्ष में हूं, मैं चुनाव हार गया मुझे इसका कोई मलाल नहीं है। ऐसा कोई कारण या प्रलोभन नहीं है जिससे मैं टूट जाऊं और अपना फैसला बदल दूं।' आपको बता दें कि जयंत को पहले बीजेपी से गठबंधन का ऑफर आया था लेकिन उन्होंने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया। यूपी में 10 फरवरी से मतदान शुरू हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications