बिहार एमएलसी चुनाव: NDA में सीटों का मुद्दा सुलझा, भाजपा 13, जदयू 11 सीटों पर लड़ेगी

पटना, 29 जनवरी: बिहार में होने वाले विधान परिषद के चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। बिहार के भाजपा प्रभारी और सांसद भूपेंद्र यादव ने शनिवार को बताया है कि राज्य में एमएलसी की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं। 24 में से 11 सीटों पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और 13 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। एक सीट पर पशुपति कुमार पारस की पार्टी आरएलजेपी चुनाव लड़ेगी। आरएलजेपी को भाजपा ने अपने कोटे से एक सीट दी है।

Recommended Video

    Bihar BJP President ने Nitish Kumar के 2 बड़े नेताओं की दी नसीहत, जानें क्या ? | वनइंडिया हिंदी
     जदयू

    बिहार में विधानपरिषद चुनाव को लेकर माना जा रहा था कि विधानसभा चुनाव 2020 की तरह जेडीयू-भाजपा फिफ्टी-फिफ्टी फॉर्मूले पर चुनाव लड़ेंगे। यानी विधानपरिषद की खाली 24 सीटों पर जेडीयू और बीजेपी 12-12 सीटों पर लड़ेगी। हालांकि अब भाजपा को 13 और जदयू को 11 सीटें मिली हैं। हालांकि सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच बैठकों का लंबा दौर चला। कई बार दोनों पार्टियों के बीच तनातनी की खबरें भी आईं लेकिन अब मामला निपटा लिया गया है।

    बता दें कि बिहार में जिन 24 सीटों पर चुनाव होना है उसमें 19 एमएलसी बीते साल जुलाई में रिटायर हुए थे। जानकारी के मुताबिक, भाजपा को औरंगाबाद, सारण, रोहतास, सीवान, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, कटिहार, सहरसा,गोपालगंज, बेगूसराय, समस्तीपुर और वैशाली सीटें मिली हैं। जिसमें से बीजेपी वैशाली सीट पशुपति पारस को देगी। जेडीयू को मुजफ्फरपुर, पटना, भोजपुर, गया, नालंदा, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, भागलपुर, मुंगेर, नवादा और मधुबनी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+