VIDEO: फिर सामने आया यूपी पुलिस का तालिबानी चेहरा, पहले पीटा फिर पैरों में डाल दी जंजीर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस अक्सर अपने अलग-अलग कारनामों की वजह से चर्चा में रहती है। इस बार जौनपुर जिले में यूपी पुलिस का तालिबानी चेहरा देखने को मिला है। पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति के पैर मे जंजीर बाधकर उसे खुले आसमान के नीचे चिल-चिलाती धूप तड़पता छोड़ दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने आस-पास लोगों को फरमान जारी कर दिया है कि यदि युवक को किसी को खोलने की जहमत उठाई तो उसे बीच बाजार मे इसी तरह सजा दी जाएगी। इस घटना के बाद से पीड़ित युवक के आखों से आँसुओं की धार रुक नहीं रही है। वहीं हर आने-जाने वालों से वह अपनी रिहाई की फरियाद लगाता दिख रहा है।

अपनी भाभी से आए दिन करता है मारपीट आरोपी रामबली
दरसअल यूपी पुलिस की ये शर्मनाक करतूत जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव की है। इस पीड़ित अधेड़ रामबली यादव पर आरोप है कि वो अपनी भाभी से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा-मारपीट गाली गलौज करता रहता था। शराब के नशे मे जब युवक ने फिर विवाद किया तो महिला ने सूबे के डायल 100 पर फोन कर पुलिस बुला कर पूरी आप बीती सुनाई। वही शराब के नशे मे धुत रामबली यादव ने पकड़े आई पुलिस को गालियां व धमकी देना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है पुलिस ने अधेड़ व्यक्ति को पीटकर, जंजीर मे बांध दिया ताकी दोबारा वह इस तरह की हरकत ना कर पाए। इस घटना के बाद से पुलिस के आलाधिकारी इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications