Jaunpur News: बदलापुर थाना परिसर में महिलाओं के डांस का वीडियो वायरल, एसपी ने नौ पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Jaunpur News: जौनपुर जिले के बदलापुर थाने में जन्माष्टमी की रात हुए कार्यक्रम को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पहले थानाध्यक्ष निलंबित किए गए थे, अब दो उपनिरीक्षकों और छह सिपाहियों पर भी कार्रवाई की गई है। मामले में अब तक नौ लोगों पर कार्रवाई हुई है।

दरअसल, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान थाने में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में डांस करने के लिए नर्तकियों को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान नर्तकियों ने भक्ति गाने की बजाय अन्य गानों पर डांस की और वीडियो वायरल हो गया।

jaunpur news badlapur thana

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह वीडियो पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ तक पहुंचा। उन्होंने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को हटा दिया। बाद में जांच आगे बढ़ी तो आठ और पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।

कुर्सियों पर बैठकर लोग देखते रहे डांस

दरअसल, श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा था। इसी कड़ी में जौनपुर जनपद के बदलापुर थाने में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में महिला डांसरों को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि स्टेज पर महिला डांसर डांस कर रही थी।

जैसे-जैसे गाने बदलने लगे और फिर कई फुहड़ गानों पर महिला डांसरों ने डांस करना शुरू कर दिया। इस दौरान थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में लोग कुर्सियों पर बैठकर यह सब देखते रहे। किसी ने इसे बंद नहीं कराया। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।

बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरा मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा। उसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल इस मामले में थानेदार अरविंद कुमार पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया।

जांच के बाद अन्य लोगों पर भी हुई कार्रवाई

इस मामले में जांच टीम गठित की गई और अगले ही दिन रिपोर्ट सामने आ गई। इसमें पाया गया कि पूरे आयोजन में कई अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि दो एसआई और छह सिपाहियों को निलंबित किया गया है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर थाने में फूहड़ गानों पर डांस किए जाने के मामले में अब कुल नौ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। फिलहाल कार्रवाई के बाद पूरे जनपद के पुलिस महकमें में इस कार्यक्रम और कार्रवाई की खूब चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+