कोविड की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई यूपी में कोई मौत- योगी सरकार

कोविड की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई यूपी में कोई मौत- योगी सरकार

लखनऊ, 17 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई। ये दावा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने गुरुवार को किया है। दरअसल, कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने विधान परिषद में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जानकारी मांगी थी, जिसके जवाब में योगी सरकार ने ये बात कही है।

Recommended Video

    Coronavirus 2nd Wave में Oxygen की कमी से नहीं हुई एक भी मौत, Yogi Govt का दावा | वनइंडिया हिंदी
    Jai Pratap Singh says No person died due to lack of oxygen during the second wave of COVID

    स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने लिखित जवाब देते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना से 22,915 मौतें हुई हैं, लेकिन इनमें से एक भी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं बताई गई है। इस पर समाजवादी पार्टी के सदस्य उदयवीर सिंह ने कहा कि आगरा के पारस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के मामले में सरकार ने कार्रवाई की है। फिर सरकार यह झूठ कैसे बोल सकती है।

    इस सवाल के जवाब में नेता सदन दिनेश शर्मा ने कहा कि आप लोगों को प्रदेश सरकार की तारीफ करनी चाहिए कि इस बड़ी आपदा में जो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी उसे रोका गया। आपको बता दें, देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अप्रैल से जून के बीच आई थी। इस दौरान हजारों लोगों की मौत हुई। देश के तमाम हिस्सों में ऑक्सीजन की कमी की खबरें आई थी।

    इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश में ऑक्सिजन सिलेंडर कमी के चलते मारामारी मच गई थी। ऑक्सीजन के लिए जगह जगह लाइनें लग रही थीं। कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से मौत की खबरें भी सामने आई थीं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार के इस दावे के बाद विपक्ष हंगामा कर सकता है और चुनावी साल में सरकार का ये बयान उसकी मुसीबत बन सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+