'जब सोनिया गांधी राजनीति में तो सीमा हैदर क्यों नहीं', इस पार्टी ने दिया PAK महिला को Politics में आने का ऑफर

Seema Haider in Politics?: पाकिस्तानी सीमा हैदर भारत में रहेंगी या नहीं ये अभी तय नहीं है लेकिन कुछ लोगों ने ये जरूर तय कर लिया है कि अगर वो इंडिया में रहती हैं तो उन्हें क्या करना चाहिए। चार बच्चों के साथ भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई सीमा हैदर को अभी तक फिल्मों में काम करने का प्रस्ताव मिल चुका है तो वहीं एक गुजराती कारोबारी की ओर से उन्हें और सचिन को जॉब भी ऑफर हो चुकी है तो इसी बीच एक और बड़ी खबर ये है कि सीमा हैदर को राजनीति में आने का ऑफर मिला है।

 Seema Haider

और ये ऑफर दिया है रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता किशोर मासूम ने, जिनका कहना है कि 'सीमा के खिलाफ जो जांच हो रही है, उसमें अगर वो निर्दोष निकलती हैं और उन्हें भारत की नागरिकता मिलती है तो हम चाहेंगे कि वो RPI का हिस्सा बने, उन्हें उत्तर प्रदेश महिला विंग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।'

जब सोनिया गांधी राजनीति में तो सीमा हैदर क्यों नहीं?

'इस देश में जब सोनिया गांधी बाहर से आकर पीएम पद की उम्मीदवार बन सकती हैं तो सीमा हैदर के साथ ऐसा क्यों नहीं हो सकता है, वो भी भारत की राजनीति का हिस्सा बन सकती हैं।' किशोर मासूम ये नहीं रूके उन्होंने कहा कि 'सीमा हैदर के इंटरव्यू उन्होंने देखे हैं, वो बहुत अच्छी वक्ता हैं, इसलिए पार्टी उन्हें चुनाव भी लड़वा सकती है, मुझे लगता है कि उन्हें राजनीति में आने के बारे में इत्मीनान से सोचना चाहिए।'

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले हैं

आपको बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले हैं, ये केंद्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी है। अठावले केंद्र में दूसरी बार मंत्री बने हैं, वो अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सीमा हैदर अब राजनीति में आएंगी या फिर फिल्मों में काम करेंगी या फिर गुजरात के कारोबारी के यहां नौकरी करेंगी, ये तो आने वाला वक्त बताएगा।

'हम रोज खाने-कमाने वाले लोग हैं, पड़ गए हैं लाले'

फिलहाल तो सचिन-सीमा का पूरा परिवार इस वक्त आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। इसके बारे में सचिन के पिता नेत्रपाल सिंह ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें वो कहते दिख रहे थे कि 'जब से पुलिस और मीडिया का जमावाड़ा उनके यहां लगा है उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, हम रोज खाने-कमाने वाले लोग हैं, हमारे घर में तो खाने के लाले पड़ गए हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+