जानिए सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक क्या-क्या करता था मारा गया ISIS आतंकी सैफुल्ला
ATS के आईजी असीम अरुण से मिली जानकारी के अनुसार ATS को डायरी के दो पेज मिले हैं। इसमें एक में उसने आम दिनों के दौरान अपने शेड्यूल को लिख रखा है, वहीं दूसरे में रोज के दौरान शेड्यूल दर्ज है।
लखनऊ। लखनऊ में ATS का टेरर ऑपरेशन खत्म हो गया। 11 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में एटीएस ने ISIS आतंकी सैफुल्ला को मार गिराया। मंगलवार दोपहर से शुरु हुआ यह एनकाउंटर बुधवार तड़के 3 बजे समाप्त हुआ। मारे गए आतंकी सैफुल्ला के पास से ATS ने भारी मात्रा में अस्लहा और विस्फोटक बरामद किया है। इसके अलावा एटीएस को मौके पर रेलवे का मैप और आईएसआईएस का झंडा भी मिला है।

इन सबके अलावा मौके से एक डायरी बरामद हुई है जिसमें सैफुल्ला की आम दिनों और रमजान के दौरान पूरी दिनचर्या दर्ज है। उसने रोज तड़के उठने से लेकर रात में सोने तक क्या करना है, इसका पूरा टाइमटेबल तैयार कर रखा था। ATS के आईजी असीम अरुण से मिली जानकारी के अनुसार ATS को डायरी के दो पेज मिले हैं। इसमें एक में उसने आम दिनों के दौरान अपने शेड्यूल को लिख रखा है, वहीं दूसरे में रोज के दौरान शेड्यूल दर्ज है। तो आपकी जानिए सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक आतंकी सैफुल्ला का पूरा प्लान। जरुर पढ़ें- खूंखार आतंकियों के स्लीपिंग माड्यूल का अड्डा बना कानपुर, निशाने पर रेलवे
आम दिनों का प्लान
- 07:00 AM- आतंकी सैफुल्ला रोज सुबह 7 बजे उठता था। इसके बाद तहज्जुद यानी प्रार्थना करता था और फज्र की नमाज पढ़ता था।
- 07:45 AM- नमाज के बाद सैफुल्ला 7.45 पर वॉक और कसरत के लिए समय निकालता था।
- 08:00 AM- सैफुल्ला 8 बजे ब्रेकफास्ट करता था। इसके बाद वो फरहत हाशमी और अन्य के साथ लेक्चर अटेंड करता था।
- 09:15 AM- सैफुल्ला इसके बाद सस्वर पाठ करता था और कुरान भी पढ़ता था। इस बीच वो दोपहर के खाने की तैयारी के लिए करीब डेढ़ घंटे का समय निकालता था।
- 12:30 PM- सैफुल्ला साढ़े बारह बजे नमाज पढ़ता था। इसके बाद वो भोजन करता। फिर 4 बजे तक के लिए आराम करता।
- 04:00 PM- सैफुल्ला जागने के बाद असर की नमाज पढ़ता था। इसके बाद वो कुरान को विस्तार से पढ़ता था। इस दौरान वो हदीस और तफसीर भी पढ़ता था।
- 06:00 PM- सैफुल्ला शाम छह बजे मगरिब की नमाज पढ़ता था। उसके बाद वह इस्लामी न्याय शास्त्र का अध्ययन करता। इस दौरान वो रात के भोजन की तैयारी भी करता रहता।
- 08:30 PM- दिन के आखिर में वो ईशा की नमाज अदा करने के बाद वह भोजन करता और सोने चला जाता।
रमजान के दिनों का प्लान
- 04:00 AM- रमजान के दिनों में सैफुल्ला 4 बजे उठ जाता था। इसके बाद वो तहज्जुद यानी प्रार्थना करता था और फिर वह सहरी करता। सहरी के बाद वो फज्र की नमाज पढ़ता था। इसके बाद वो थोड़ी देर का ब्रेक लेता।
- 06:45 AM- सैफुल्ला इस वक्त फरहत हाशमी और अन्य के साथ लेक्चर अटेंड करता।
- 08:00 AM- इसके बाद वो करीब साढ़ चार घंटे के बीच अपने गुट के प्रवचन सुनता और तैयार करता। इस दौरान वो इन प्रवचनों को रटने का भी काम करता। साथ ही आराम भी करता।
- 12:30 PM- सैफुल्ला साढ़े बारह बजे नमाज पढ़ता था। इस दौरान वो कुरान का पाठ भी करता। साथ ही हदीस और तफसीर भी पढ़ता था।
- 03:00 PM- सैफुल्ला 3 बजे भोजन की तैयारी करता। इसके लिए उसने 1 घंटे का शेड्यूल बनाकर रखा था।
- 04:00 PM- संदिग्ध आतंकी चार बजे असर की नमाज के पढ़ता। इसके बाद वो इस्लाम में न्याय शास्त्र का अध्ययन करता।
- 07:00 PM- सैफुल्ला शाम सात बजे मगरिब की नमाज पढ़ता। नमाज के बाद वो रात का भोजन करता।
- 08:30 PM- सैफुल्ला दिन के आखिर में ईशा की नमाज के पढ़ता। साथ ही भाषण और प्लानिंग करता। इसके बाद वो सो जाता था।
-
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद?












Click it and Unblock the Notifications