Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्‍या पाला बदलने वाले हैं बृजभूषण सिंह? अखिलेश यादव की तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे

Brijbhushan Sharan Singh news: भारतीय जनता पार्टी (BJP)नेता बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की जमकर तारीफ कर सबको हैरान कर दिया है। यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए बृजभूषण सिहं का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बृजभूषण सिंह के अचानक बदले इस अंदाज के बाद सवाल उठ रहा है कि क्‍या बृजभूषण सिंह भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने वाले जा रहे हैं?

दरअसल, भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने संत कबीर नगर में पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को एक धार्मिक व्यक्ति बताया और उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े।

BJP leader Brijbhushan Sharan Singh

अखिलेश यादव धार्मिक व्‍यक्ति बताते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा, "अखिलेश यादव के पिता, मुलायम सिंह यादव, हनुमान जी के भक्त थे। उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव ने स्वयं एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया है और वे भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं।

"सच बात मेरे मुंह से निकल गई"

बृजभूषण शरण सिंह के अनुसार, अखिलेश यादव धर्म के विरोधी नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव धर्म के विरुद्ध जो कुछ भी बोलते हैं, वह उनकी राजनीतिक मजबूरी है। बृजभूषण ने आगे कहा, "यह बात मुझे यहां नहीं कहनी चाहिए थी, लेकिन चूंकि यहां विद्वान लोग बैठे हैं, इसलिए यह सच बात मेरे मुंह से निकल गई।"

क्‍या पाला बदलने वाले हैं बृजभूषण सिंह?

बृजभूषण शरण सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में धार्मिक मुद्दों को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है। भाजपा और सपा के बीच राम मंदिर, धर्मस्थलों और धार्मिक आयोजनों को लेकर वैचारिक मतभेद जगजाहिर हैं। ऐसे में बृजभूषण शरण सिंह का मंच से अखिलेश यादव के प्रति इस तरह का रुख राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। बृजभूषण द्वारा मंच पर आकर खुल्‍लमखुल्‍ला अखिलेश यादव की तारीफ करने के बाद इसे जल्‍द पाला बदलकर सपा में शामिल होने का संकेत माना जा रहा है।

कौन हैं बृजभूषण शरण सिंह?

8 जनवरी 1957 को यूपी के गोंडा में जन्‍में बृजभूषण शरद सिंह भाजपा से छह बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष की जिम्‍मेदारी भी संभाल चुके हैं।

बृजभूषण सिंह का सपा से है पुराना खास रिश्‍ता

छह बार सांसदी का चुनाव जीत चुके बृजभूषण सिंह का समाजवादी पार्टी से पुराना नाता है। बृजभूषण सिंह 20जुलाई 2008 में सपा में शामिल हो गए थे और वर्ष 2009 मे सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल कर सांसदी बरकरार रखी थी। बाकी पांच बार बृजभूषण भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।

बृजभूषण सिंह पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप

बृजभूषण शरण सिंह 2011 में कुश्‍मी महासंघ के अध्‍यक्ष बने थे और 2023 महिला पहलवानों ने उन पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुई हुईं थीं।वर्ष 2023 में एक नाबालिग महिला पहलवान के पिता यौन शोषण का आरोप लगाया था और बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ़्रॉम सेक्सुअल ऑफ़ेंसेज़ यानी 'पॉक्सो' के तहत केस दर्ज करवाया था। हालांकि बाद नाबालिग पहलवान के पिता ने केस वापस ले लिया था लेकिन दूसरी महिला पहलवानों द्वारा दर्ज किया गया यौन उत्‍पीड़न का केस अभी कोर्ट में चल रहा है।

कुश्‍ती संघ अध्‍यक्ष की छिन गई थी कुर्सी, कट गया टिकट

बृजभूषण को अध्‍यक्ष पद से हटाए जाने और उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए पहलवान साक्षी मलिक समेत अन्‍य पहलवानों ने दिल्‍ली के जंतर मंतर में धरना दिया था। जिसके बाद उन्‍हें कुश्‍ती संघ का अध्‍यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। यौन शोषण के आरोप के चलते ही बृजभूषण सिंह का 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कैंसरगंज से टिकट काट दिया था। उनके बेटे करण को कैसरगंज से भाजपा ने टिकट दिया था और चुनाव लड़वाया गया था।।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+