लखनऊ में IRS अफसरों के बीच मारपीट, दबंग IPS के पति के मुंह पर फूटा गिलास-कान सुन्न! बंद कमरे में क्या-क्या हुआ
IRS Officers Gaurav Garg Yogendra Kumar Mishra Clash: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में गुरुवार (29 मई) को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। दो वरिष्ठ IRS अधिकारी-गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा-के बीच ऑफिस के भीतर ही हाथपाई शुरू हो गई। देखते ही देखते इनकम टैक्स विभाग का परिसर WWE के मंच में तब्दील हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चले।
आरोप है कि जब योगेंद्र मिश्रा लखनऊ ऑफिस में एक मीटिंग के लिए आए, तो दोनों अधिकारियों के बीच फिर से बहस छिड़ गई। बहस इतनी बढ़ गई कि योगेंद्र मिश्रा ने कथित तौर पर गौरव गर्ग के मुंह पर पानी से भरा गिलास मार दिया, जिससे उन्हें सिर और चेहरे पर चोटें आईं। घटना के बाद गौरव गर्ग को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और जांच जारी है। आइए जानते हैं बंद कमरे में क्या-क्या हुआ?

घटना का धमाकेदार प्रोफाइल: बंद कमरे की लड़ाई!
- स्थान: इनकम टैक्स ऑफिस, 6वीं मंजिल, हजरतगंज, लखनऊ
- तारीख: 29 मई 2025, शाम 4:15 बजे
डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग (IRS, 2016 बैच) का आरोप है कि जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा (IRS, 2014 बैच) ने उनपर जानलेवा हमला किया। DCP सेंट्रल लखनऊ, आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, शिकायत दर्ज की गई है। जांच जारी है। गौरव गर्ग का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Who is Deputy Commissioner Gaurav Garg: कौन हैं गौरव गर्ग
गौरव गर्ग, एक 2016 बैच के IRS (भारतीय राजस्व सेवा) अधिकारी हैं। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1988 को हुआ था और उन्होंने बीए, एलएलबी की पढ़ाई की है। 29 अगस्त 2016 को उनकी IRS सेवा में जॉइनिंग हुई थी। उन्हें यूपी (वेस्ट) कैडर मिला और उनका सिविल कोड 16067 है।
गौरव गर्ग की पत्नी, रवीना त्यागी, एक वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में लखनऊ में तैनात हैं। इस घटना के बाद विभागीय माहौल में तनाव है, और उच्च अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना ने सरकारी दफ्तरों में पेशेवर आचरण और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उम्मीद है कि जांच के बाद सच सामने आएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट की जड़ क्या? क्यों भिड़े IRS अफसर?
बताया जा रहा है कि इस झगड़े की जड़ें एक पुराने विवाद में हैं, जो फरवरी 2025 में एक विभागीय क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुआ था। उस समय योगेंद्र मिश्रा ने टीम में शामिल न किए जाने पर नाराजगी जताई थी और पिच पर लेटकर विरोध किया था।
Who is Joint Commissioner Yogendra Kumar Mishra: कौन हैं योगेंद्र कुमार मिश्रा?
योगेंद्र कुमार मिश्रा एक 2014 बैच के IRS (भारतीय राजस्व सेवा) अधिकारी हैं। उनका जन्म 15 मई 1988 को हुआ था और उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है। 22 दिसंबर 2014 को उनकी IRS सेवा में जॉइनिंग हुई थी। उन्हें यूपी (ईस्ट) कैडर मिला है और उनका सिविल कोड 14022 है। योगेंद्र मिश्रा उस वक्त सुर्खियों में आए जब उन्होंने IRS अधिकारियों की जोनल स्पोर्ट्स लीग के दौरान एक क्रिकेट मैच में न खिलाने पर पिच पर लेटकर प्रदर्शन किया था। सीनियर अधिकारियों के बार-बार समझाने के बाद भी वे नहीं माने। हालात इतने बिगड़े कि प्रिंसिपल कमिश्नर को उन्हें चार्जशीट की चेतावनी देनी पड़ी। तब जाकर वे हटे।
वर्तमान में मई 2025 में लखनऊ के इनकम टैक्स ऑफिस में डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग से उनके साथ मारपीट करने का आरोप भी उन पर लगा है। इस घटना के बाद योगेंद्र मिश्रा फिर चर्चा में आ गए हैं। बताया गया कि दोनों अधिकारियों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था जो मारपीट में बदल गया। इस पूरी घटना ने सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और अधिकारी वर्ग के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications