33 महीने बाद जेल से बाहर आए पूर्व विधायक Irfan Solanki, कानपुर में समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत
Irfan Solanki: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी मंगलवार शाम जेल से बाहर आ गए। लगभग 33 महीने से बंद रहे इरफान को महाराजगंज जेल से जमानत पर रिहाई मिली। जेल से बाहर निकलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर और फूलों से उनका स्वागत किया।
जेल से बाहर निकालने के बाद इरफान सोलंकी ने हाथ हिला कर समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह न्याय की जीत है। इसके अलावा जेल के बाहर मौजूद परिवार के लोगों से भी इरफान सोलंकी ने मुलाकात की।

सभी लोगों से मुलाकात करने के बाद इरफान सोलंकी का काफिला कानपुर के लिए प्रस्थान किया। कानपुर पहुंचने तक रास्ते में कई जगह समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जेल से छूटने पर पूर्व विधायक का स्वागत किया गया।
हाईकोर्ट से मिली राहत के बाद खुला रास्ता
दरअसल, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आगजनी, रंगदारी और ज़मीन कब्जाने समेत कई मामले दर्ज थे। इनमें अधिकांश में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी। लेकिन गैंगस्टर एक्ट में फंसे होने के कारण वह अब तक जेल से बाहर नहीं आ पाए थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद मंगलवार शाम करीब छह बजे उनकी रिहाई हुई। औपचारिकताएं पूरी होते ही जेल प्रशासन ने उन्हें बाहर भेजा। मंगलवार को जेल से छूटने की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में समर्थक वहां पहुंच गए थे।
परिवार और कार्यकर्ताओं ने जाहिर की खुशी
रिहाई के बाद इरफान सोलंकी सबसे पहले अपने परिवार से मिले। लंबे समय बाद लौटे नेता को देख परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जेल के बाहर परिवार बच्चे और समर्थक व पारिवारिजन उन्हें गले लगाकर भावुक हो उठे।
यह भी बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता आज़म खान की जेल से छुटने के बाद अब कानपुर में इरफान सोलंकी भी जेल से छूट गए हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के नेताओं में भी खूब चर्चा हो रही है। नेताओं का कहना है कि एक ही महीने में सपा के दो नेताओं को न्याय मिला है।












Click it and Unblock the Notifications