Iqra Hasan: क्या सपा की ये खूबसूरत सांसद करने जा रही हैं कांग्रेस नेता से निकाह? MP ने खुद ही बताया सच?
Iqra Hasan on Marriage Rumours: समाजवादी पार्टी की युवा सांसद इकरा हसन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, कभी उनका कोई बयान चर्चा के केंद्र में रहता है तो कभी वो अपनी सुंदरता की वजह से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं।
पिछले कुछ वक्त से उनको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार कहा जा रहा है कि उनकी और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की शादी होने जा रही है, दोनों के रिश्तों को घरवालों की ओर से हरी झंडी मिल गई है और ये जल्द ही निकाह करने वाले हैं।

हालांकि इस बारे में अभी तक इकरा ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था लेकिन हाल ही में एक 'पॉडकास्ट' में उन्होंने खुलकर इस बारे में बात की और लोगों को सच बता दिया।
ये सारी बातें कोरी बकवास हैं: इकरा हसन
इकरा ने कहा कि 'ये सारी बातें कोरी बकवास हैं, पता नहीं ये सारी बातें लोगों के जेहन में आती कहां से हैं, मैं लोगों से अपील करती हूं कि वो इस तरह की फालतू और गलत वीडियो बनाना बंद कर दें क्योंकि इस तरह की चीजों से संबंधित इंसान को काफी परेशानी होती है।'
'मुझे और मेरे परिवार को भी काफी तकलीफ होती है'
'खासकर जब वो एक लड़की हो, इन सारी बातों से लड़की और उसका परिवार काफी आहत होता है। मुझे और मेरे परिवार को भी काफी तकलीफ होती है इसलिए प्लीज इस तरह की चीजें फैलाना बंद कर दें।'
इकरा हसन कब करेंगी शादी?
जब यूट्यूबर शालिनी कपूर तिवारी ने उनसे ये सवाल पूछा तो इकरा हसन ने मुस्कुराते हुए बोलीं- 'अभी तो फिलहाल मैं इस बारे में सोच ही नहीं सकती हूं, कैराना के लोगों ने मुझ पर भरोसा किया है, उनकी जिम्मेदारी मेरे ऊपर है, अभी उनके लिए बहुत काम करना है।'
शादी जब होनी होगी तो हो जाएगी: इकरा
'इसलिए मेरा सारा फोकस केवल अपने काम और जिम्मेदारियों पर है और बाकी चीजों को सोचने के लिए ना तो मेरे पास वक्त है और ना ही मेरा फिलहाल इंटरेस्ट है। शादी जब होनी होगी तो हो जाएगी और ना भी हो तो कोई फर्क नहीं पड़ता है।'
कौन हैं इकरा हसन? (Who is Iqra Hasan)
मात्र 30 साल की उम्र में सपा के टिकट पर ससंद पहुंची इकरा हसान कैराना लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। राजनीति के गुण उन्हें विरासत में मिले हैं क्योंकि वो राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिवंगत चौधरी मुनव्वर हसन और लोकसभा की पूर्व सदस्य बेगम तबस्सुम हसन की पुत्री हैं।
'ब्यूटी विद ब्रेन' कहलाती हैं इकरा हसन
इकरा को लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहते हैं क्योंकि वो बहुत ज्यादा पढ़ी लिखी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से कला स्नातक करने के बाद साल 2020 में लंदन के SOAS विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय राजनीति विषय में MSC किया और लॉ की पढ़ाई की है।
BJP के प्रदीप कुमार को 69,116 मतों से पराजित किया
उनके दादा अख्तर हसन भी कैराना से सांसद रह चुके हैं तो वहीं उनके भाई नाहिद हसन भी तीन बार विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने BJP के प्रदीप कुमार को 69,116 मतों से पराजित किया था।
कौन हैं इमरान प्रतापगढ़ी? (Who is Imran Pratapgarhi?)
इमरान प्रतापगढ़ी लोकप्रिय कवि और राजनीतिज्ञ हैं, जो कि कांग्रेस के टिकट पर महाराष्ट्र से राज्यसभा पहुंचे हैं। उन्होंने उर्दू को अपनी कविता और नज्म के जरिए लोकप्रिय बनाने में काफी काम किया है। वो काफी प्रखर वक्ता भी हैं। मूलरूप से वो यूपी के प्रतापगढ़ से आते हैं।
'मोदी विरोधी कविताओं के लिए भी काफी चर्चित रहते हैं'
उनका जन्म 6 अगस्त 1987 को मोहम्मद इलियास खान के घर मोहम्मद इमरान खान के रूप में हुआ था। ये इलाहाबाद विवि से स्नातक हैं। ये मोदी विरोधी कविताओं के लिए भी काफी चर्चित रहते हैं। 3 जून 2021 को इन्हें AICC अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications