Ankita Sharma: यूपी की वो IPS, जिनका DeepFake Video वायरल, पैसा कमाने का ऑफर देती दिखीं

Who is IPS Ankita Sharma: उत्‍तर प्रदेश कैडर में भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी अंकिता शर्मा का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पैसे कमाने का ऑफर देती नजर आ रही हैं।

आईपीएस अंकिता शर्मा का 32 सेकेंड का यह वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) से तैयार किया गया है। इस संबंध में अंकिता शर्मा की ओर से कानपुर के पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

IPS Ankita Sharma ADCP Kanpur DeepFake

जानकारी के अनुसार आईपीएस अंकिता शर्मा कानपुर की एडीसीपी साउथ के पद पर पोस्‍टेड हैं। वायरल डीपफेक वीडियो में आईपीएस अंकिता शर्मा बैठे-बैठे पेंसिल व पेन पैक करके हर माह 30 हजार रुपए तक कमाने का ऑफर दे रही हैं। कहती नजर आ रही हैं कि 15 हजार रुपए में एडवांस में मिलेंगे।

यूपी तक की खबर के अनुसार कानपुर के ज्‍वाइंट पुलिस कमिश्‍नर ने बताया कि डीपफेक वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है। वीडियो एआई तकनीक से बनाया हुआ लगता है। जल्‍द ही आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

साइबर अपराधी आधुनिक तकनीक का इस्‍तेमाल करते हुए आईपीएस अंकिता शर्मा के चेहरे व आवाज का दुरुपयोग किया। वीडियो में उनको पेन-पेंसिल पैककर रुपये कमाने का झांसा देते हुए दिखाया है।

कौन हैं आईपीएस अंकिता शर्मा?

  • यूपी कैडर में 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा मूलरूप से राजस्‍थान की राजधानी जयपुर की रहने वाली हैं।
  • आईपीएस अंकिता शर्मा का जन्‍म 23 जुलाई 1992 को जयपुर में अशोक कुमार शर्मा के घर हुआ।
  • अंकिता शर्मा ने 12वीं कक्षा के बाद साल 2014 में NIT जमशेदपुर से बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजी) किया है।
IPS Ankita Sharma Profile

रश्मिका से लेकर ऋतु बनावत का डीपफेक वीडियो

फिल्‍म 'पुष्‍पा' फेम एक्‍ट्रेस रश्मिका मंदाना का भी डीपफेक वीडियो हो चुका है, जिसमें बेहद बोल्‍ड लुक में नजर आई थी। बाद में जांच में पता चला था कि वीडियो रश्मिका मंदाना हैं ही नहीं, बल्कि ब्रिटिश इंडियन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल थीं। इस तरह से राजस्‍थान से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत का भी डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+