IPL Match 2025: लखनऊ में IPL मैच को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें किन रास्तों पर होगी दिक्कत और कहां पार्किंग?
IPL Match 2025 Lucknow Traffic Advisory: लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में 1 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच IPL मैच खेला जाएगा। इस दौरान भारी भीड़ और ट्रैफिक की समस्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। अगर आप भी मैच देखने जा रहे हैं, तो जान लें कि किन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा और पार्किंग की क्या व्यवस्था होगी।
अगर कोई वीवीआईपी स्टेडियम में आ रहा है, तो उनके साथ आने वाले सुरक्षा स्कॉर्ट वाहनों को अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। इन्हें मॉल या पुलिस हेडक्वार्टर (PHQ) के पीछे पार्क किया जाएगा। इसके अलावा, स्टेडियम और प्लासियो मॉल के आसपास गलत तरीके से पार्क की गई गाड़ियों पर टोइंग और क्लैंपिंग की कार्रवाई होगी।

Ekana Stadium Entry Ticket Rules: इकाना स्टेडियम एंट्री और टिकट से जुड़े नियम
- मैच के दिन टिकट की बिक्री नहीं होगी, इसलिए पहले से टिकट खरीदना जरूरी है।
- मैच देखने के लिए इकाना में प्रवेश के लिए टिकट की हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट दिखाना होगा, डिजिटल कॉपी नहीं चलेगी।
- मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले एंट्री दी जाएगी, लेकिन दूसरी पारी शुरू होने के बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
- एक बार स्टेडियम से बाहर निकलने पर दोबारा एंट्री नहीं मिलेगी।
- सिक्के, इयरफोन और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
मेट्रो सेवा का विस्तार
क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए लखनऊ मेट्रो ने अपने संचालन समय को बढ़ाकर रात 12:30 बजे तक कर दिया है। यह सेवा दोनों टर्मिनल स्टेशनों से उपलब्ध होगी, जिससे दर्शकों को घर लौटने में आसानी होगी।
सार्वजनिक परिवहन के लिए निर्देश
- बसें और व्यावसायिक वाहन: मैच के दौरान शहीद पथ पर बसों और अन्य व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहनों को अमूल तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा, जबकि अर्जुनगंज कैंट की ओर से आने वाले वाहनों को कटाई पुल से निकाला जाएगा।
- ऑटो और ई-रिक्शा: शहीद पथ पर ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। अर्जुनगंज की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा और ऑटो अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारियों को उतार और बैठा सकेंगे।
निजी वाहनों के लिए पार्किंग
जिन वाहन स्वामियों के पास वैध पास हैं, वे अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा होते हुए प्लासियो मॉल के पास चिह्नित पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। प्लासियो मॉल की पार्किंग फुल होने पर वाहन वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल तक पार्क किए जाएंगे।
क्या रखें ध्यान?
अगर आप मैच देखने जा रहे हैं, तो इस एडवाइजरी का पालन करें, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। ट्रैफिक से बचने के लिए थोड़ा पहले निकलें और पार्किंग नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर गाड़ी टो की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications