International Yoga Day 2023: उत्तर प्रदेश के मदरसों में मनाया गया योग दिवस, सपा नेता बर्क ने किया था विरोध
International Yoga Day 2023: पूरे विश्व में आज यानी 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया जा रहा है। भारी विरोध के बावजूद भी प्रदेश के सभी पंजीकृज-गैर पंजीकृत मदरसों योग दिवस (Yoga Day) को लेकर तैयारियां की गई और नमाज के बाद 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया गया।
इस दौरान मदरसा छात्रों और शिक्षकों ने योग (Yoga) किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड ने प्रदेश के सभी पंजीकृत-गैर पंजीकृत मदरसों में 21 जून को योग दिवस पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाने के आदेश दिए थे। बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यक्रमों की रिपोर्ट बोर्ड को भेजने के लिए भी कहा था।

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड द्वारा आदेश मिलने के मिलने के बाद आज प्रदेश के सभी मदरसों में योगा दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य के सभी जनपदों के साथ-साथ मुजफ्फरनगर में भी कई मान्यता प्राप्त मदरसों में योग की कक्षा लगाई गई। मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को योग कराया गया।
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट स्थित महमूदिया मदरसे में सुबह 5 बजे की नमाज के बाद छात्रों ने हल्की बूंदाबांदी के बीच योग किया और निरोग रहने की शपथ ली। इस दौरान मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों और मौलाना का कहना है कि मुस्लिम धर्म में तकरीबन 14 वर्ष पहले से ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग किया जाता रहा है।
कहा कि आज देश के पीएम मोदी पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मना रहे हैं। प्रधानमंत्री की इस पहल को पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 जून को मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार जगमोहन सिंह ने प्रदेश के सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को पत्र भेजा था।
पत्र में कहा था कि वे अपने स्तर से प्रयास कर सभी सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 21 जून को योग दिवस मनाएं। इस बीच, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि मदरसों में योग दिवस भला क्यों मनाया जाना चाहिए। यह मदरसों का हिस्सा नहीं हैं।
बल्कि, मदरसों में तालीम दिवस मनाया जाना चाहिए। इससे मदरसे के छात्रों का एहसास दिलाया जा सके कि वह कम पढ़ाई कर रहे हैं, यहां क्या कमी है। उन्होंने कहा कि मदरसों में योग दिवस मनाए जाने का क्या मतलब है।












Click it and Unblock the Notifications