Indian Railway: गोरखपुर-तिरूवनन्तपुरम उत्तर एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, इनका बदला मार्ग
Diverted And Cancelled Trains List News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण हेतु दक्षिण मध्य रेलवे के बल्हारशाह- काजीपेट रेल खंड पर स्थित रेचनी रोड-बेल्लमपल्ली स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन की कमीशनिंग हेतु बेल्लमपल्ली स्टेशन यार्ड में प्री- नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन निम्नवत् किया जायेगा तथा इस दौरान बेल्लमपल्ली स्टेशन पर 03 एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव नहीं दिया जायेगा।
निरस्तीकरण-
- गोरखपुर से 05, 06, 08, 12, 13, 15 एवं 19 जून, 2025 को चलने वाली 12511 गोरखपुर-तिरूवनन्तपुरम उत्तर
एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- तिरूवनन्तपुरम उत्तर से 04, 08, 10, 11, 15, 17 एवं 18 जून, 2025 को चलने वाली 12512 तिरूवनन्तपुरम उत्तर-
गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बरौनी से 02 एवं 09 जून, 2025 को चलने वाली 12521 बरौनी-एरणाकुलम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- एरणाकुलम से 06 एवं 13 जून, 2025 को चलने वाली 12522 एरणाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 07 एवं 14 जून, 2025 को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- यशवन्तपुर से 09 एवं 16 जून, 2025 को चलने वाली 12592 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 09 एवं 16 जून, 2025 को चलने वाली 22533 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- यशवन्तपुर से 11 एवं 18 जून, 2025 को चलने वाली 22534 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
- यशवन्तपुर से 19 जून, 2025 को चलने वाली 15024 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग काचीगुडा-काजीपेट-
बल्हारशाह-नागपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग काचीगुडा-निजामाबाद -मुदखेड जं.- पिंपल खुटी-माजरी जं. के रास्ते
चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 18 जून, 2025 को चलने वाली 12589 गोरखपुर-चर्लपल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग चर्लपल्ली-काजीपेट-
बल्हारशाह-नागपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चर्लपल्ली-दयानन्द नगर-निजामाबाद-मुदखेड जं.-पिंपल खुटी-माजरी जं.
के रास्ते चलायी जायेेगी।
- चर्लपल्ली से 19 जून, 2025 को चलने वाली 12590 चर्लपल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग नागपुर-बल्हारशाह-
काजीपेट-चर्लपल्ली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग माजरी जं.-पिंपल खुटी-मुदखेड जं0-निजामाबाद-दयानन्द नगर-चर्लपल्ली
केे रास्ते चलायी जायेेगी।
बेल्लमपल्ली स्टेशन पर ठहराव का निरस्तीकरण-
- चेन्नई सेन्ट्रल से 14 एवं 17 जून, 2025 को चलने वाली 16093 चेन्नई सेन्ट्रल-लखनऊ जं. एक्सप्रेस बेल्लमपल्ली स्टेशन पर
नहीं रहेगा।
- लखनऊ जं. से 16 एवं 19 जून, 2025 को चलने वाली 16094 लखनऊ जं.-चेन्नई सेन्ट्रल एक्सप्रेस बेल्लमपल्ली स्टेशन पर
नहीं रूकेगी।
- दानापुर से 16 से 19 जून, 2025 तक चलने वाली 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस बेल्लमपल्ली स्टेशन पर नहीं
रूकेगी।












Click it and Unblock the Notifications