जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों को लेकर आई बड़ी अपडेट, देखें पूरी डिटेल
Indian Railway News: रेलवे इन दिनों यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए लगातार पहल कर रहा है। अक्टूबर माह में दिवाली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार होने की वजह से यात्रियों की भारी भीड़ हो रही है। कई पूजा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में रेलवे ने पूर्व में निरस्त की गई कई ट्रेनों को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। ये सभी ट्रेनें पूर्ववत निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार चलाई जायेंगी। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, जम्मूकश्मीर सहित कई जगहों की राह आसान बनाएगी।
ये हैं ट्रेनें
- जम्मूतवी से 03 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है। बरौनी से 05 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है। गुवाहाटी से 01 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है। जम्मूतवी से 03 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है।

- भागलपुर से 02 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है। जम्मूतवी से 04 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है। गोरखपुर से 06 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है। जम्मूतवी से 07 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है। गुवाहाटी से 06 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचलन बहाल कर दिया गया है। जम्मूतवी से 08 अक्टूबर, 2025 से चलने वाली 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी
- रेल यात्रियों को स्वच्छ एवं साफ सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 02 अक्टूबर, 2025 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के चौदहवें दिन 30 सितम्बर, 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी, इज्जतनगर मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर एवं रेलवे कालोनियांे में स्वच्छता सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके अन्तर्गत स्टेशनों पर प्लेटर्फों, प्रतीक्षालय एवं कार्यालयों तथा रेलवे ट्रैक के किनारों की सफाई की गई। 30 सितम्बर, 2025 को लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत अनुबंध के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों एव रेलकर्मियों द्वारा रेल परिसर, प्लेटफार्मो, वाटर बूथ, प्रतीक्षालयों, कार्यालयों तथा ट्रैक के दोनों किनारों की सफाई की गईं।












Click it and Unblock the Notifications