Indian Railway: चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Indian Railway Holi Special Train News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04504/04503 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन चंडीगढ़ से 06, 13 एवं 20 मार्च, 2025 बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 07, 14 एवं 21 मार्च,2025 शुक्रवार को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04504 चंडीगढ़-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी 06, 13 एवं 20 मार्च, 2025 बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से 23.35
बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.25 बजे, सहारनपुर से 02.05 बजे, मुरादाबाद से 05.35
बजे, बरेली से 06.55 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 11.10 बजे, बाराबंकी से 12.20 बजे, गोंडा से 14.05 बजे
तथा बस्ती से 15.30 बजे छूटकर गोरखपुर 17.35 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 04503 गोरखपुर-चंडीगढ़ त्यौहार विशेष गाड़ी 07, 14 एवं 21 मार्च, 2025 शुक्रवार को
गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 23.04 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 00.40 बजे, लखनऊ (उत्तर
रेलवे) से 03.10 बजे, बरेली से 07.02 बजे, मुरादाबाद से 08.50 बजे, सहारनपुर से 12.07 बजे तथा अम्बाला
कैंट से 13.25 छूटकर चंडीगढ़ 14.10 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06,
वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी
के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित
कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications