Lok Sabha Election 2024: सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस का मंथन, जानें अब तक कहां तक पहुंची बात?
SP-Congress Seat Sharing: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को हराने के लिए INDIA गठबंधन के दो बड़े दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच अहम बैठक हुई। एक दिन पहले हुई बैठक ढाई घंटे से ज्यादा चली। इस बैठक में दोनों दलों के नेताओं ने सीट शेयरिंग के मामले में गहन मंथन किया।
वहीं बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि हमने आधा रास्ता तय कर लिया है। उनका मतलब सीट बंटवारे के आधे रास्ते से था। साथ ही उन्होंने जल्द उम्मीदवारों के ऐलान की भी बात कही।

ऐसे में सपा और कांग्रेस के बीट सीट बंटवारे को लेकर क्या फॉर्मूला होगा, जिसके बाद दोनों दल बीजेपी को टक्कर देने के लिए मैदान में उतरेगी। हालांकि गठबंधन से मायावती ने पहले ही दूरी बना ली है। ऐसे में अब बस चर्चा सपा और कांग्रेस के बीच होगी।
बुधवार (17 जनवरी) को सपा और कांग्रेस की बैठक में सीट शेयरिंग पर राम गोपाल यादव और कांग्रेस की ओर से सलमान खुर्शीद मौजूद रहे। सीट शेयरिंग को लेकर हुई बैठक कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर हुई थी। हालांकि पहले यह बैठक 12 जनवरी को होनी थी, लेकिन कांग्रेस ने जब इसे अंतिम समय पर रद्द किया तो सपा ने इस पर नाराजगी भी जताई थी।
वहीं अब अंदरखाने से मिल रही खबरों के अनुसार यूपी में कांग्रेस ने कुल 80 सीटों में से 20 सीटों की डिमांड की है। हालांकि, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी सीटों की मांग से सहमत नहीं है, जिस पर अब आगे क्या होगा इस पर चर्चा कर सहमति बनेगी।
इधर, सपा ज्यादा सीटों पर दावेदारी कर रही है। सपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा रख रही है, जबकि कांग्रेस और आरएलडी को 15 सीटों पर मनाने की कोशिश में है। क्योंकि जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी 7 से 8 सीटों पर चुनाव लड़ने का दम भर रही है।












Click it and Unblock the Notifications