आजम खान के घर 56 घंटे से इनकम टैक्स की रेड जारी, सपा नेता ने बताया- डेयरी के पैसों से चलता है घर

समाजवादी पार्टी के महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान के घर पर आयकर विभाग की पिछले तीन दिनों से रेड चल रही है। आयकर विभाग आजम खान की संपत्ति के सभी दस्तावेजों और एक-एक चीज को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

माना जा रहा कि, पिछले दो दिनों से चल रही रेड आज खत्म हो सकती है। इस दौरान आयकर विभाग ने आजम खान से उनकी कमाई के स्रोत और कई अन्य जानकारियों को लेकर पूछताछ भी की है।

income-tax-raid-continues-at-sp-leader-azam-khans-house

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आय के स्रोत के लेकर पूर्व मंत्री आजम ने आयकर अधिकारियों को बताया कि उनकी आय का एकमात्र स्रोत भैंसों की डेयरी है। जिसका दूध बेचने से उन्हें प्रतिदिन 20000 रुपए की कमाई हाती है, उसी आमदनी से मेरा घर चलता है।

आयकर विभाग की टीमें पिछले दो दिन से रामपुर में आज़म खान के मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े आयकर मामलों में गड़बड़ी की शिकायत पर छापेमारी कर रही है। आजतक की खबर के मुताबिक, आजम खान आयकर अधिकारियों से अपना दुखड़ा रोते नजर आए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को मैंने सत्ता में काबिज करवाया, वही लोग साथ दे देते तो यह हालत न होती। हालांकि, मुझे कोई चिंता नहीं है। मेरे साथ यहां की पब्लिक का सपोर्ट है, जिन्होंने 10 बार से ज्यादा बाद मुझे विधायक बनाया है।

आजम खान के अलाव उनके करीबियों के यहां छापेमारी चल रही है। रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर, लखनऊ में कुछ जगह छापेमारी की गई है। आजम खान के करीबी और रीजेंसी पब्लिक स्कूल के मालिक मोहम्मद फसीह जैदी के आवास एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की रेड पड़ी है।

इसके अलावा गाजियाबाद के राजनगर में रहने वालीं एकता कौशिक भी आयकर के रडार पर आ गई हैं। एकता के आवास पर भी आईटी की रेड चल रही है। एकता आजम खान के परिवार के काफी करीब मानी जाती हैं। परिवार से एकता की करीबी के चलते उन्हें आजम खान की 'मुंह बोली बेटी' भी कहा जाता है। एकता ट्रस्ट एवं विवि के कामकाज को देखती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+