यूपी में रैलियों के मुकाबले में प्रियंका ने अखिलेश को भी पछाड़ा, जानिए नंबर-एक पर रहा कौन ?

लखनऊ, 9 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को होगी। इस बार चुनाव अभियान कोविड प्रोटकॉल की वजह से काफी फीका शुरू हुआ था। लेकिन, धीरे-धीरे इस पर पूरा रंग चढ़ गया और अंतिम दौर आते-आते तक पूर्वांचल में सभी दलों के नेताओं का जमावड़ा लग गया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में डेरा डाल दिया था। एग्जिट पोल आ चुका है। असल नतीजा आने वाला है। इससे पहले आइए यह जानने की कोशिश करते हैं कि बडे़ नेताओं ने इस चुनाव में रैलियों और सभाओं में कितनी ताकत झोंकी है।

फीका शुरू हुआ था चुनाव प्रचार, बाद में रंग जम गया

फीका शुरू हुआ था चुनाव प्रचार, बाद में रंग जम गया

उत्तर प्रदेश समेत बाकी सभी चार राज्य विधानसभा चुनावों में इस बार शुरुआती दिनों में कोविड प्रतिबंधों के चलते रैलियों पर चुनाव आयोग ने पाबंदी लगा रखी थी। लेकिन, कोविड केस कम होने के साथ चुनाव प्रचार में छूट भी दी गई और फिर विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसका पूरा फायदा भी उठाया और बड़ी-बड़ी रैलियां आयोजित हुईं। द प्रिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में शुरुआती पाबंदियों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2017 के मुकाबले कम समय में भी ज्यादा रैलियां की हैं। इसके साथ ही भाजपा के लिए रैलियां करने वालों में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे नेता भी शामिल रहे हैं। दूसरे दलों के नेताओं ने ने भी रोड शो,नुक्कड़ सभाओं और रैलियों के जरिए खूब प्रचार किया है।

अखिलेश यादव ने की 117 चुनावी रैलियां

अखिलेश यादव ने की 117 चुनावी रैलियां

पोर्टल ने संबंधित पार्टियों के लोगों से जो आंकड़े जुटाए हैं, उसके अनुसार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार प्रदेश में 117 रैलियों को संबोधित किया है। हालांकि, वह अपनी प्रचार गाड़ी से पूरे राज्य का दौरा कर चुके हैं और छोटी-छोटी अनगिनत नुक्कड़ सभाएं, रथ यात्रा और नुक्कड़ सभाएं भी किए हैं। जबकि, चुनाव आयोग ने इस साल पहले 15 जनवरी तक फिर 22 और 31 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर पाबंदी लगा रखी थी। यानि, सभी पार्टियों की ओर से चुनावी रैलियां फरवरी और मार्च में ही की गई हैं। सपा ने इस चुनाव में सत्ता में वापसी के लिए काफी कड़ी चुनौती पेश की है।

प्रियंका ने 147 चुनावी रैलियां कीं

प्रियंका ने 147 चुनावी रैलियां कीं

उधर एग्जिट पोल के मुताबिक भले ही इस चुनाव में सपा की पिछले चुनाव की साथी रही कांग्रेस कहीं भी मुकाबले में नहीं दिख रही हो, लेकिन बात चुनावी रैलियों की करें तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अखिलेश यादव को काफी पीछे छोड़ दिया है। वह खुद को इस चुनाव में कांग्रेस का मुख्य चेहरा भी बता चुकी हैं और उन्होंने राज्य में 147 चुनावी रैलियों को संबोधित किया है, जिसकी वजह से वह इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि, उनके भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बार यूपी से काफी हद तक दूरी बनाए रखने में ही भलाई समझी है और उन्होंने सिर्फ तीन रैलियों को संबोधित किया है। इस बार चुनावी पाबंदियों के चलते सभी पार्टियों ने शुरू में वर्चुअल रैलियों का इस्लेमाल किया, लेकिन प्रतिबंध हटते ही धुआंधार प्रचार अभियान शुरू हो गया।

पीएम मोदी ने पिछले चुनाव से ज्यादा रैलियां कीं

पीएम मोदी ने पिछले चुनाव से ज्यादा रैलियां कीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार यूपी में कुल 24 जनसभाएं की हैं। यह संख्या उतनी ही है, जितनी उन्होंने 2017 के चुनाव में की थी। लेकिन, इसके अलावा इस बार उनके प्रचार अभियान की फेहरिस्त में 5 वर्चुअल रैलियां भी शामिल हैं। जबकि, पिछले चुनाव में बीजेपी पीएम मोदी के नाम पर ही चुनाव में उतरी थी। पीएम मोदी ने पहली सार्वजनिक रैली 10 फरवरी को सहारनपुर में की थी और फिर अंतम दौर में वाराणसी से इसका समापन किया।

सीएम योगी ने यूपी में कीं सबसे ज्यादा रैलियां

सीएम योगी ने यूपी में कीं सबसे ज्यादा रैलियां

पोर्टल ने बीजेपी के अनुमानों के आधार पर कहा है कि इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए हुए 7 चरणों के चुनाव में कुल 200 चुनावी रैलियां की हैं और वह इस मामले में नंबर-एक पर हैं। दरअसल, इस बार पार्टी ने उन्हें सीएम के उम्मीदवार के तौर पर उतारा है और पार्टी ने 'डबल इंजन' सरकार के लिए वोट मांगा है।

इन नेताओं ने भी की बड़ी रैलियां

इन नेताओं ने भी की बड़ी रैलियां

बीजेपी के लिए यूपी में प्रचार करने वाले बड़े नेताओं की लिस्ट काफी बड़ी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने करीब 60 रैलियां और रोड शो किया है तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी करीब 40 रैलियों को संबोधित किया है। अपने गृहराज्य होने के नाते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रदेश में करीब 40 रैलियां की हैं। लेकिन, इस मामले में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती सबसे पीछे दिख रही हैं, जिन्होंने यूपी में इस बार सिर्फ 18 रैलियों को ही ऑफलाइन संबोधित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+