पहले दिन की बैठक में प्रियंका गांधी ने की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, कानपुर और रायबरेली भी जाने का प्लान
लखनऊ, 27 सितंबर। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। पहले दिन प्रियंका ने स्ट्रेटजी कमेटी, चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक कर मंथन किया। कांग्रेस सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी कानपुर का दौरा कर सकती हैं। बताया। कांग्रेस उन 40 लोगों केनाम का एलान कर सकती है जिस पर पिछली बैठक के दौरान सहमति बनी थी।

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक , प्रियंका गांधी स्ट्रेटजी कमेटी और चुनाव समिति के साथ लगातार बैठक कर रही हैं। इन बैठकों में एक तरफ जहां हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले ललितश पति त्रिपाठी को लेकर भी चर्चा हुई वहीं दूसरी ओर प्रमोद तिवारी और उनकी बेटी अराधना मिश्रा के खिलाफ दर हुई एफआईआर को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में यह तय किया गया कि कांग्रेस मंगलवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर अपने नेताओं के खिलाफ दर्ज हुए मामले को लेकर विरोध करेगी। महासचिव प्रियंका गांधी आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।
प्रस्तावित प्रतिज्ञा यात्रा के रूट और मुद्दों पर तय होगी रणनीति
कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि अक्टूबर में कांग्रेस 12 हजार किलोमीटर की यात्रा निकलने जा रही है। इस बहु प्रतीक्षित यात्रा का चेहरा भी प्रियंका ही होंगी। इस यात्रा के रोडमैप को लेकर मंथन किया गया। इस बात पर मंथन किया गया कि इस यात्रा का रूट मार्च क्या होगा और यात्रा मे किन किन मुद्दों पर फोकस किया जाएगा।
100 विधानसभा मुख्यालयों पर कांग्रेस ने वार रूम बनाने की प्रक्रिया की तेज
यूपी में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है कांग्रेस अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पहले चरण में यूपी के 100 विधानसभा मुख्यालयों पर वार रूम तैयार किया जा रहा है। इसी तरह आगे भी अन्य विधानसभाओं में भी वार रूम तैयार किए जायेंगे।
इसके अलावा प्रियंका गांधी चूनावी तैयारियों का फॉलो अप लेंगी और संगठन और फ्रंटल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके अलावा वह लोगों से व्यक्तिगत मिलेंगी।
दरअसल, कानपुर में कल्याणपुर के गुलमोहर अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल से एक युवती (19) को रेप कर नीचे फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी डेयरी संचालक प्रतीक वैश्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुछताछ में प्रतीक ने बताया कि पैसों का लालच देकर उसने युवती को शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया थाा। जब युवती ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने उसके साथ जबरन संबंध बनाया। इसके बाद युवती ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे बालकनी से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, मृतका के परिजनों ने प्रशासन से मामले में मुआवजे की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications